Lucknow Election Result: राजधानी में भाजपा ने सात सीटों पर मारी बाजी, दो पर दौड़ी साइकिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सभी पार्टियों के प्रत्याशियों का इंतजार आज खत्म हो गया। यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में लखनऊ में मतदान होने के बाद से ही सभी प्रत्याशियों को रिजल्ट का बेसर्बी से इंतजार था। राजधानी के रमाबाई रैली स्थल पर आठ बजे से मतगणना हुई। लखनऊ की 9 …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सभी पार्टियों के प्रत्याशियों का इंतजार आज खत्म हो गया। यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में लखनऊ में मतदान होने के बाद से ही सभी प्रत्याशियों को रिजल्ट का बेसर्बी से इंतजार था। राजधानी के रमाबाई रैली स्थल पर आठ बजे से मतगणना हुई। लखनऊ की 9 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 7 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है, तो वहीं समाजवादी पार्टी को दो सीटों से संतोष करना पड़ा वहीं, शाम तक लखनऊ की सभी विधानसभा सीटों पर परिणाम घोषित कर दिए गए।
लखनऊ पश्चिम सपा अरमान खान
लखनऊ उत्तरी बीजेपी डॉ. नीरज वोरा
लखनऊ मध्य सपा रविदास मेहरोत्रा
लखनऊ कैंट बीजेपी ब्रजेश पाठक
लखनऊ पूर्व बीजेपी आशुतोष टंडन
बीकेटी बीजेपी योगेश शुक्ला
सरोजनी नगर बीजेपी राजेश्वर सिंह
मलिहाबाद बीजेपी जयदेवी
मोहनलाल गंज बीजेपी अमरेश कुमार
- पूर्व सीट पर लगातार तीसरी बार जीते बीजेपी के आशुतोष टंडन।
- लखनऊ पश्चिम सीट से सपा के अरमान खान जीते। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अंजनी कुमार श्रीवास्तव को हराया।
- उत्तरी सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज बोरा ने जीत दर्ज की और सपा प्रत्याशी पूजा को नजदीकी अंतर से हराया।
- सीएम योगी पहुंचे लखनऊ।


- उत्तर विधान सभा से अब नीरज बोरा 6000 मतों से आगे, पूजा शुक्ला हुईं पीछे।
- लखनऊ पूर्वी सीट पर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष टंडन गोपाल 50000 मतों से आगे चल रहा हैं। 24वें राउंड के बाद उन्हें 116462 मत मिले हैं।
- उत्तर सीट पर भाजपा और सपा प्रत्याशी में कांटे का मुकाबला चल रहा है। नीरज बोरा लगभग 2000 मतों से पीछे हैं। वहीं 18 वें राउंड की गिनती हो चुकी है। नीरज बोरा को 69784 मत मिले हैं।
- लखनऊ मध्य से सपा के रविदास मेहरोत्रा ने 103366 वोटों के साथ जीत हासिल की वहीं भाजपा के रजनीश गुप्ता को 92545 वोट मिले।
- मलिहाबाद विधानसभा सीट से भाजपा की जयदेवी को 106266 वोट सपा के सोनू कन्नौजिया को 98369 वोट मिले। लगभग 7897 वोटों से भाजपा प्रत्याशी जयादेवी चुनाव जीत गई है।
- मलिहाबाद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जय देवी कौशल को मिली जीत।


सरोजनी नगर
बीजेपी के राजेश्वर सिंह- 62534
सपा के अभिषेक मिश्रा- 40971
पश्चिम
बीजेपी की अंजनी श्रीवास्तव- 49850
सपा के अरमान खान- 47392
मोहनलाल गंज
बीजेपी के अमरेश कुमार- 68309
सपा के सुशीला सरोज- 61284
पूर्वी
बीजेपी के गोपाल टंडन- 87200
सपा के अनुराग भदौरिया- 49373
उत्तर
सपा की पूजा शुक्ला- 58811
बीजेपी के नीरज बोहरा- 45592
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 5 बजे बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
- लखनऊ कैंट से 107299 बीजेपी के ब्रिजेश पाठक ने जीती बाजी, वहीं उनके खिलाफ खड़े सपा के सुरेंद्र सिंह गांधी को 67687 वोट मिले।
- लखनऊ उत्तर के चरण 9 में समाजवादी पार्टी की पूजा शुक्ला 43795 और भारतीय जनता पार्टी के डॉ. नीरज वोरा 27337 पर हैं।
- बख्शी का तालाब के पांचवा चरण में बीजेपी के योगेश शुक्ला 19396 और सपा के गोमती यादव 15080 पर हैं।
- लखनऊ पश्चिम, चरण 9 से बीजेपी के अंजनी कुमार श्रीवास्तव 37966 और सपा के अरमान खान 27839 पर हैं।
- लखनऊ मध्य, चरण 12 से सपा रविदास मेहरोत्रा 54609 और बीजेपी रजनीश गुप्ता 38238 पर हैं।
- लखनऊ उत्तर, चरण 6 से सपा की पूजा शुक्ला 30784 और भाजपा के डॉ नीरज वोरा 17546 पर हैं।
- लखनऊ पश्चिम के छठे चरण में बीजेपी के अंजनी श्रीवास्तव 25491 और सपा के अरमान खान 16830 पर हैं।
- सरोजनी नगर के परिणाम में देरी के चलते सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा ने जताई नारजगी, दूसरी बार काउंटिंग सेंटर पर पहुंचे।
- 13 वें चक्र में कैंट विधानसभा क्षेत्र से बृजेश पाठक- 60541 और सपा की सुरेंद्र गांधी-30354
- मध्य विधानसभा क्षेत्र 174 के 11वें चरण में सपा के रविदास मेहरोत्रा 52315 और बीजेपी के रजनीश गुप्ता 32610 पर हैं।
- पूर्वी विधानसभा सीट से 8वें चरण में बीजेपी के आशुतोष टंडन 40920 और सपा के अनुराग भदौरिया 22809 पर हैं।
- मलिहाबाद के 9वें चरण में बीजेपी की जया देवी 30576 और सपा के सुरेंद्र कुमार 23289 पर।
- मध्य विधानसभा सीट से सपा के रविदास मेहरोत्रा 35999 और बीजेपी के रजनीश गुप्ता 24964 पर।

- रमाबाई अंबेडकर स्थल के समीप भारतीय जनता पार्टी कैंप कार्यालय में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ता में उत्साह की लहर।
- कैंट में भाजपा प्रत्याशी बृजेश पाठक ने बनाई मजबूत बढ़त दसवें राउंड तक 45975 मत मिले।
- लखनऊ पूर्वी विधानसभा में आठवें चरण तक भाजपा के आशुतोष टंडन 40920 मतों से आगे चल रहे हैं। सपा के अनुराग सिंह भदोरिया 20809 मतों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।

- मोहनलालगंज से 9वें चरण में सपा से सुशीला सरोज 29324 और बीजेपी से अमरेश कुमार 38304 पर हैं।
- पूर्वी विधानसभा में तीसरे चरण तक भाजपा के आशुतोष टंडन 15 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।


- सरोजनी नगर से अभिषेक मिश्रा छठे राउंड तक बीजेपी के राजेश्वर सिंह से आगे।
- सरोजनी नगर सीट पर अभिषेक मिश्रा आगे चल रहे हैं, वहीं समर्थक बहुत खुश हैं। समर्थक विजय यादव ने बताया वह हर काउंटर पर जाकर खुद कैलक्यूलेटर लेकर वोटों की काउंटिंग कर रहे हैं, वहीं साथ मे मौजूद नईम ने इस बार यहाँ साइकिल आगे निकलेगी।
लखनऊ पूर्वी में
आशुतोष टंडन बीजेपी 4555
अनुराग भदोरिया सपा 2497
आशीष कुमार सिन्हा बीएसपी 351


- लखनऊ मध्य सीट से बीजेपी के राजनीश गुप्ता आगे।
- सपा प्रत्याशी अभिषेक सिंह अभी-अभी कांउटिंग सेंटर पर पहुंचे।
- बक्शी का तालाब से भाजपा में पहले 3885, दूसरे 3996, तीसरे राउंड में 3095 मिले वोट।
- सपा को पहले 1376, दूसरे 2961, तीसरे राउंड में 2934 वोट मिले।
- मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में अमरेश कुमार बीजेपी 2920 सेसपा सुशीला सरोज 3591 से आगे।
- सबसे पहले सर्विस वोटर , मतदान कार्मिक और दिव्यांगना , बुजुर्गों के पोस्टल बैलट की होगी गिनती।
- 11 लाख वोटरों ने 9 विधानसभा सीटों में अपना विधायक चुनने के लिए दिया है वोट।
- प्रेक्षकों की निगरानी में खोले जाएंगे स्ट्रांग रूम।
- कैमरों के जरिए बाहर की तरफ लगी स्क्रीन पर पार्टियों के कार्यकर्ता व आम जनता भी देख सकेगी मतगणना की लाइव तस्वीरें।
- मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
- अर्धसैनिक बल पीएसी और पुलिस को किया गया तैनात।
- विजय जुलूस रैली पर पूर्ण रूप से लगाया गया प्रतिबंध।
लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट के प्रत्याशी
- भाजपा गठबंधन- नीरज बोरा
- सपा गठबंधन- पूजा शुक्ला
- बसपा- सरवर मलिक
- कांग्रेस- अजय श्रीवास्तव
- मतदान प्रतिशत- 24%
लखनऊ पश्चिम विधानसभा सीट के प्रत्याशी
- भाजपा गठबंधन- अंजनी श्रीवास्तव
- सपा गठबंधन- अरमान खान
- बसपा- कायम रजा
- कांग्रेस- शहाना सिद्दीकी
- मतदान प्रतिशत- 29%
सरोजनी नगर विधानसभा सीट के प्रत्याशी
- भाजपा गठबंधन- राजेश्वर सिंह
- सपा गठबंधन- अभिषेक मिश्र
- बसपा- जलीस खान
- कांग्रेस- रुद्रदमन सिंह
- मतदान प्रतिशत- 93%
मलिहाबाद विधानसभा सीट के प्रत्याशी
- भाजपा गठबंधन- जयदेवी
- सपा गठबंधन- सोनू कनौजिया
- बसपा- जगदीश रावत
- कांग्रेस- इंदल रावत
- मतदान प्रतिशत- 67.02%
बख्शी का तालाब विधानसभा सीट के प्रत्याशी
- भाजपा गठबंधन- योगेश शुक्ल
- सपा गठबंधन- गोमती यादव
- बसपा- सलाउद्दीन सिद्दीकी
- कांग्रेस- लल्लन कुमार
- मतदान प्रतिशत- 59%
2017 में 9 में से 8 सीटें बीजेपी के पास थीं
साल 2017 के चुनाव में बीजेपी को यहां की 9 में से 8 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, बाकी एक सीट सपा के पास थी. लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से राजेश्वर सिंह और कैंट से कानून मंत्री ब्रजेश पाठक खड़े हैं।