कन्नौज, तिर्वा व छिबरामऊ में भाजपा का शंखनाद, तीनों सीट पर हासिल की जीत

कन्नौज। जिले की तीनों विधानसभा सीटों में से कन्नौज सुरक्षित पर पूर्व आईपीएस असीम अरुण 6163 मतों से सपा के अनिल दोहरे से जीत गए। अनिल लगातार तीन बार से विधायक थे। छिबरामऊ सीट पर पूर्व विधायक अर्चना पांडेय ने फिर जीत हासिल कर इस बार सपा के अरविंद सिंह यादव को मात्र 1111 वोटों …
कन्नौज। जिले की तीनों विधानसभा सीटों में से कन्नौज सुरक्षित पर पूर्व आईपीएस असीम अरुण 6163 मतों से सपा के अनिल दोहरे से जीत गए। अनिल लगातार तीन बार से विधायक थे। छिबरामऊ सीट पर पूर्व विधायक अर्चना पांडेय ने फिर जीत हासिल कर इस बार सपा के अरविंद सिंह यादव को मात्र 1111 वोटों से पराजित किया जबकि तिर्वा में पूर्व विधायक कैलाश राजपूत ने नवयुवक सपा के अनिल पाल को 4608 मतों से पराजित कर अपनी सीट बरकरार रखी।
कन्नौज सु. सीट की गिनती 37 राउंड में पूरी हुई। इसी में पोस्टल बैलट भी शामिल हैं। पहले चक्र की गिनती करीब नौ बजे पूरी हो गई थी। इसमें भाजपा के असीम अरुण ने भाजपा की जीत का श्रीगणेश कर दिया। इस चक्र में भाजपा के 4058 व सपा को 2469 वोट मिले।
इस सीट पर शुरुआती दौर में भाजपा आगे निकलती रही परंतु चौथे व पांचवें चक्र में सपा की बढ़त देख सपाइयों के हौसले बुलंद होने लगे थे। जैसे ही इसके आगे के परिणाम आते रहे भाजपाइयों का सीना कई गुना होता गया। फिर तो किसी भी राउंड में भाजपा ने सपा को आगे निकलने ही नहीं दिया। इस सीट से बसपा के समरजीत सिंह दोहरे को 25568 तथा कांग्रेस की विनीता देवी को 1779 वोटों से संतोष करना पड़ा।
तिर्वा सीट पर भाजपा के पूर्व विधायक कैलाश राजपूत ने सपा के अनिल पाल को 4608 मतों पराजित किया। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा की थी तो अखिलेश यादव ने भी सभा में अपने कार्यकर्ताओं को जोश दिलाया था कि ‘इतना वोट डलवाओ की बाबा की भाप निकल जाए’। लेकिन लगा ये कि मोदी का जादुई चेहरा और आवाज के आगे सब कुछ फीका हो गया।
इस सीट पर शुरुआत से ही हरेक राउंड में भाजपा से सपा आगे निकलती रही लेकिन आधी मतगणना के बाद कैलाश ने बढ़त शुरू की और उनको 106089 वोट मिले जबकि सपा के अनिल पाल को 101481 वोट मिले। यहां बसपा को 23092, जन अधिकार पार्टी को 3307 और आप को 826 वोट मिले। यहां से 11 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था।
छिबरामऊ विधानसभा में भाजपा की पूर्व विधायक अर्चना पांडेय ने मात्र 1111 मतों से जीत हासिल की। इस बार वे सपा के अरविंद सिंह यादव से जीतीं जबकि पिछले चुनाव में बसपा से जीतकर विधानसभा पहुंचीं थीं। अर्चना को 124773 तथा अरविंद को 123662 वोट मिले।
यहां भी भाजपा के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभा की थी और अखिलेश यादव भी अपनी सभा में जोश जगा गए थे। इस सीट पर बसपा को 22000, कांग्रेस को मात्र 1194 और जन अधिकार पार्टी को 4574 मत मिले हैं। 14 प्रत्याशियों ने यहां से चुनाव लड़ा था।
यह भी पढ़ें: लखीमपुर-खीरी: आठ विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने दर्ज की जीत