सपा के लिये 100 सीटें हासिल करना भी मुश्किल: अनुराग

सपा के लिये 100 सीटें हासिल करना भी मुश्किल: अनुराग

बांदा। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत का दावा करते हुये सोमवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) 100 सीटें भी हासिल नहीं कर सकेगी। बांदा में आयोजित रोड शो से पहले पत्रकारों से बातचीत में ठाकुर ने कहा कि करहल में जो …

बांदा। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत का दावा करते हुये सोमवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) 100 सीटें भी हासिल नहीं कर सकेगी।

बांदा में आयोजित रोड शो से पहले पत्रकारों से बातचीत में ठाकुर ने कहा कि करहल में जो हुआ,उससे साफ स्पष्ट है कि अखिलेश यादव चुनाव हार रहे हैं और इस बार समाजवादी पार्टी 100 सीटें भी नहीं पार कर पाएगी। अखिलेश घर वापस जाएंगे और 10 मार्च को अखिलेश का बयान होगा कि ईवीएम बेवफा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास और सुशासन के मामले में जनता के भरोसे पर खरी उतरी है।

जल जीवन मिशन से बुंदेलखंड के लोगों के जीवन में आया सुधार

जल जीवन मिशन और केन – बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड के लोगों को नया जीवन मिला है। यह सिंचाई सुविधा और घर घर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति करने की शुरुआत है जबकि दूसरी ओर जल संकट के समाधान के लिए आई पानी की ट्रेन को अखिलेश यादव ने वापस कर दिया था। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे यहां के लिए वरदान साबित होगा। पिछले 5 वर्षों में इस क्षेत्र में बहुत सुधार हुआ है। बड़ा बदलाव आया है और अगले पांच वर्षों में और बदलाव आएगा। भाजपा सरकार ने 43लाख लोगों को पक्के मकान बनवाए।

हर वर्ग के 1.86 करोड़ लोगों को गैस सिलेंडर और प्रदेश के 15 करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन बांटा गया साथ ही 28 करोड़ उत्तर प्रदेश के नागरिकों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त लगाई गई। गरीबों को शौचालय दिए गए। घर घर बिजली पहुंचाकर विद्युत आपूर्ति में पर्याप्त सुधार हुआ।

यह भी पढ़ें: इटावा: सपा प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, कहा- यूपी की जनता अखिलेश को सीएम पद पर देखना चाहती है