आज का राशिफल। 11 फरवरी, 2022

आज का राशिफल। 11 फरवरी, 2022

मेष आज सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। सहकर्मी आपको धोखा दे सकते हैं। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। नए कार्यों की शुरुआत करना उचित नहीं है। अधिकारी वर्ग की आज्ञा का उल्लंघन न करें। शाम को तनाव से राहत मिलेगी। वृष आज छोटी-छोटी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। आपको नई जॉब …

मेष

आज सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। सहकर्मी आपको धोखा दे सकते हैं। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। नए कार्यों की शुरुआत करना उचित नहीं है। अधिकारी वर्ग की आज्ञा का उल्लंघन न करें। शाम को तनाव से राहत मिलेगी।

वृष

आज छोटी-छोटी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। आपको नई जॉब ऑफर हो सकती है। अपनी छुपी हुई प्रतिभा को विकसित करने में सफल रहेंगे। सम्मानित लोगों के बीच आपकी पैठ मजबूत होगी।

मिथुन

आज परिवार व समाज में प्रतिष्ठा की चिंता रहेगी। आज अपने प्रतिद्वन्द्वियों को हल्के में न लें। आपका मन उदास हो सकता है। व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम न मिलने के कारण कुछ बदलाव को लेकर सोच सकते हैं।

कर्क

आज धार्मिक कार्यों में आप भाग लेंगे। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। सभी तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रुके हुये कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में नए अनुबंध होने की संभावला बन रही है।

सिंह

आज परिजनों के साथ अपने मन की बातें शेयर करेंगे। बच्चों के साथ पिकनिक की योजना बना सकते हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। अपनी कार्यशैली से सन्तुष्ट रहेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी।

कन्या

आज घर की बातें बाहर वालों से शेयर न करें। होटल व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। मन की नकारात्मकता दूर होगी। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। गुरुजनों से चर्चा और राय लेकर नया काम शुरू करें। आपके सद्गुणों की लोग प्रशंसा करेंगे।

तुला

आज अपने आसपास के लोगों से सावधान रहें। थकान की वजह से आप अपने कार्यों में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। धन से जुड़े मामलों में लापरवाही करना उचित नहीं है। लवमेट्स के साथ रिश्तों में ताजगी आयेगी। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें।

वृश्चिक

आज राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बुरी नीयत वाले लोगों से सावधान रहें। विद्युत उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। दिन का शुरुआती भाग बहुत शुभ रहेगा। जिस किसी बात से आप प्रसन्न होंगे उसी बात पर आपको दुखी होना पड़ेगा।

धनु

आज दिन बहुत शुभ व उत्साहवर्धक रहेगा। अपने काम दूसरों पर डालने से बचें। विवाह संबंधित बात आगे बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है।

मकर

आज जॉब में उच्चाधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। लोग आपके विचारों से सहमत होंगे। अपने खर्चों पर धीरे-धीरे नियत्रंण पा लेंगे। प्रेमी जन के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा।

कुंभ

आज के दिन आप जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। व्यर्थ की बातों पर ज्यादा समय बर्बाद न करें। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत शुभ है। आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।

मीन

आज आपके व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी। अपने काम का विस्तार करने का विचार बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में नए मित्र बन सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ी बिजनेस डील मिल सकती है।

Related Posts