आज का राशिफल। 08 फरवरी, 2022

आज का राशिफल। 08 फरवरी, 2022

मेष आज उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। पूर्ण जानकारी लेकर ही आप नए कार्यों की शुरुआत करें। दांपत्य संबंधों का तनाव समाप्त होगा। धन से जुड़े मामलों को लेकर सावधान रहें। वृष आज अनावश्यक परिश्रम करना पड़ेगा। लेकिन उसका परिणाम उतना सार्थक नहीं होगा। पीठ …

मेष

आज उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। पूर्ण जानकारी लेकर ही आप नए कार्यों की शुरुआत करें। दांपत्य संबंधों का तनाव समाप्त होगा। धन से जुड़े मामलों को लेकर सावधान रहें।

वृष

आज अनावश्यक परिश्रम करना पड़ेगा। लेकिन उसका परिणाम उतना सार्थक नहीं होगा। पीठ और कंधे में दर्द की शिकायत हो सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है।

मिथुन

आज परिजनों के साथ मनोरंजन का आनन्द लेंगे। बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। आय के नये साधन निर्मित हो सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।

कर्क

आज दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। अपने सामाजिक दायित्वों को लेकर जिम्मेदार रहेंगे। अटके हुए कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। आलोचनाओं पर ज्यादा ध्यान न दें। अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रयत्न करेंगे।

सिंह

आज आपके दृढ़ निश्चय की लोग प्रशंसा करेंगे। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को जॉब में बदलाव करने की इच्छा हो सकती है। नये विषयों के अध्ययन में आप रुचि लेंगे। व्यापार में स्थिरता रहेगी।

कन्या

आज किसी निकट संबंधी की चिंता हो सकती है। अपनी उपलब्धियों से असंतुष्ट हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गुस्से में आपके काम बिगड़ने की आशंका है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। वाहन के प्रयोग में सावधानी होगी।

तुला

आज आपको जॉब के महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे। कारोबार में विशेषज्ञों की सलाह ले लें। जीवनसाथी से उपहार प्राप्त होने की संभावना है। निर्माण कार्यों में बड़ी प्रगति हो सकती है। आपकी कोई मनोकामना आज पूर्ण होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

वृश्चिक

आज जॉब को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। अनावश्यक खर्चों में कमी आने की संभावना है। अपनी गुप्त योजनाओं को दूसरों से शेयर न करें। पुराने परिचित लोगों से आपको लाभ प्राप्त होगा। आज किसी से उधार न लें।

धनु

आज संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। करियर में बदलाव के योग बन रहे हैं। मित्रों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिए दिन शुभ है। धर्म-कर्म के प्रति आपमें रुचि जागृत होगी।

मकर

आज दांपत्य सम्बंध का आनंद लेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवादित मामलों पर प्रतिक्रिया देने से बचें। पिता के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। व्यापार में साझेदारों के साथ मनमुटाव हो सकता है। फर्जी खबरों की लपेट में आ सकते हैं।

कुंभ

आज जीवनसाथी आपका विशेष ध्यान रखेगा। व्यापार में काफी अच्छा धन लाभ होगा। बुद्धिमान लोगों से संगत बढ़ेगी। शेयर बाजार से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। विदेश यात्रा को लेकर योजना बन सकती है।

मीन

आज नई सम्पत्ति खरीदने को लेकर विचार कर सकते हैं। पैतृक व्यवसाय में धन लाभ होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही व चूक न करें। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। यदि आप सामाजिक जीवन से जुड़े हुए हैं तो आपको सोच-समझकर बयान देने चाहिए।