बहराइच: बलहा से सपा उम्मीदवार कर रहे थे तैयारी, गठबंधन की ललिता ने बाजी मारी

बहराइच: बलहा से सपा उम्मीदवार कर रहे थे तैयारी, गठबंधन की ललिता ने बाजी मारी

बहराइच। बलहा विधानसभा क्षेत्र से सपा और सुभासपा के गठबंधन के उम्मीदवार ललिता हरेंद्र पासवान को टिकट मिला है। जबकि पूर्व राज्यमंत्री समेत अन्य को टिकट नहीं मिला। सभी की तैयारी धरी की धरी रह गई। बहराइच का बलहा विधान सभा क्षेत्र सुरक्षित सीट है। इस समय इस सीट पर भाजपा की सरोज सोनकर विधायक …

बहराइच। बलहा विधानसभा क्षेत्र से सपा और सुभासपा के गठबंधन के उम्मीदवार ललिता हरेंद्र पासवान को टिकट मिला है। जबकि पूर्व राज्यमंत्री समेत अन्य को टिकट नहीं मिला। सभी की तैयारी धरी की धरी रह गई।

बहराइच का बलहा विधान सभा क्षेत्र सुरक्षित सीट है। इस समय इस सीट पर भाजपा की सरोज सोनकर विधायक हैं। इससे पूर्व इस सीट से चुनाव जीतकर राज्यमंत्री तक का सफर सपा के वंशीधर बौद्ध ने तय किया है। इस बार भी इस विधान सभा से सपा के लिए पूर्व राज्य मंत्री वंशीधर बौद्ध, बसपा से सपा में आए रमेश गौतम, जिप सदस्य किशोरी लाल पासवान, पूर्व विधायक शब्बीर अहमद वाल्मीकि टिकट के लिए लखनऊ का चक्कर लगा रहे थे। इसके लिए सभी अपने अपने चहेतों के द्वारा सिफारिश भी लगवा रहे थे। लेकिन बलहा विधान सभा की सीट गठबंधन के खाते में चली गई।

सुभासपा ने गुरुवार को पत्र जारी करते हुए ललिता हरेंद्र पासवान को टिकट दे दिया। ऐसे में बलहा विधान सभा सुरक्षित सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और सपा के गठबंधन प्रत्याशी ललिता को जिताने के लिए कार्यकर्ता मेहनत करेंगे। मालूम हो कि ललिता हरेंद्र पासवान मूलरूप से जिला मुख्यालय की निवासी हैं। साथ ही  इन्हें 60 किलोमीटर दूर के विधान सभा का जिम्मा दिया गया है।

सादगी के लिए जाने जाते हैं वंशीधर बौद्ध

बलहा विधान सभा में वर्ष 2012 के विधान सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी सांसद बन गए। उप चुनाव में वनग्राम टेढिया के वंशीधर बौद्ध ने जीत दर्ज की थी। सपा सरकार में उन्हें समाज कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया था। मंत्री बनने के बाद भी उनकी सादगी प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई थी।

कौन हैं ललिता हरेंद्र

बलहा विधान सभा से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से प्रत्याशी घोषित ललिता हरेन्द्र पासवान पूर्व मन्त्री स्वर्गीय देवी प्रसाद की पौत्री हैं और एक शिक्षित महिला है। बाबा स्व. देवी प्रसाद दो बार विधायक प्रथम बार 1980 में इकौना से वह दूसरी बार 1989 में चरदा से विधायक निर्वाचित हुवे और मुलायम सिंह यादव मन्त्री मण्डल में मन्त्री बने सपा नेता चाचा महेन्द्र स्वरूप चित्तौरा ब्लॉक के प्रमुख रहे। ललिता पासवान समाजवादी परिवेश में पली बढ़ी हैं पिता  रविन्द्र स्वरूप ने बेटी को अच्छे संस्कार दिये उसे पढ़ाया लिखाया।

पढ़ें- दो फेज में खेले जाएंगे रणजी ट्रॉफी के मैच, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किया ऐलान