लाखन तिराहा पर सपा की गुंडागर्दी खत्म : सुब्रत पाठक

लाखन तिराहा पर सपा की गुंडागर्दी खत्म : सुब्रत पाठक

कन्नौज। वर्षों से कन्नौज के प्रमुख लाखन तिराहा को अब गुंडागर्दी का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। यह बात पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में प्रत्याशी के बदले भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कही। मालूम हो कि इसी तिराहा से पच्चीस कदम दूर अजयपाल चौराहे पर वर्ष 2016 में चार महीने के अंतराल में …

कन्नौज। वर्षों से कन्नौज के प्रमुख लाखन तिराहा को अब गुंडागर्दी का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। यह बात पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में प्रत्याशी के बदले भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कही। मालूम हो कि इसी तिराहा से पच्चीस कदम दूर अजयपाल चौराहे पर वर्ष 2016 में चार महीने के अंतराल में दो लोगों को गोली का शिकार होना पड़ा था।

इसी मामले में सुब्रत पाठक को जेल जाना पड़ा था। इसी तरह 90 के दशक में भाजपा विधायक बनवारीलाल दोहरे जेल गए थे। ऐसी स्थिति में यह स्थान हिंसा का केंद्र बन गया था। इसे देखते हुए सांसद पाठक ने कहा कि पार्टी और सरकार पूर्ण सतर्क है। अब कोई सपाई हिंसा करने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। सवालों से प्रत्याशी का बचाव करते हुए सांसद ने ही उत्तर दिए।

दरअसल गुरुवार को गोल कुआं स्थित लालू गुप्ता बाजार में पार्टी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई थी, परन्तु कार्यकर्ताओं का हुजूम इतना था कि कई पत्रकार अंदर नहीं घुस सके और जो घुस गए वे सवाल नहीं पूछ सके। मंच पर उन सभी भाजपा नेताओं को बैठाया गया था जिन्होंने कन्नौज विधानसभा से टिकट मांगा था।

मंच पर आसीन इन दावेदारों में से बनवारीलाल दोहरे और रामेन्द्र सिंह कटारा टिकट न मिल पाने के दुख से या तो पार्टी छोड़ गए या छोड़ने की धमकी दी थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी ने उपस्थित होकर ये बताया कि हम सभी पार्टी के आदेशों पर काम कर रहे हैं और करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें:-कन्नौज: ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत, मचा कोहराम