गणतंत्र दिवस: परम वीर चक्र, अशोक चक्र विजेताओं के मार्च पास्ट के साथ हुई परेड

गणतंत्र दिवस: परम वीर चक्र, अशोक चक्र विजेताओं के मार्च पास्ट के साथ हुई परेड

नई दिल्ली।  गणतंत्र दिवस पर बुधवार को परेड की शुरुआत परमवीर चक्र और अशोक चक्र वीरता पुरस्कार विजेताओं के साथ हुई। ये सभी जीपों पर सवार होकर परेड में शामिल हुए। करगिल युद्ध (1999) में असाधारण बहादुरी दिखाने के लिए भारत का सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र पाने वाले सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह …

नई दिल्ली।  गणतंत्र दिवस पर बुधवार को परेड की शुरुआत परमवीर चक्र और अशोक चक्र वीरता पुरस्कार विजेताओं के साथ हुई। ये सभी जीपों पर सवार होकर परेड में शामिल हुए।

करगिल युद्ध (1999) में असाधारण बहादुरी दिखाने के लिए भारत का सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र पाने वाले सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव तीन जीपों में से पहली में सवार थे। यादव को पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर मानद कैप्टन के पद से नवाजा गया था।

करगिल युद्ध के दौरान असाधारण बहादुरी दिखाने के लिए परमवीर चक्र पाने वाले सूबेदार संजय कुमार दूसरी जीप पर सवार थे। कर्नल डी श्रीराम कुमार तीसरी जीप में सवार थे, जिन्हें 23 अक्टूबर 2008 को इम्फाल में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान असाधारण बहादुरी दिखाने के लिए भारत के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। ये तीनों जीप परेड के दौरान समानांतर चल रहीं थी।

ये भी पढ़ें-

भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने अपने डूडल में राजपथ परेड को किया प्रदर्शित

ताजा समाचार

मुरादाबाद: हत्याकांड में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध, शुरू हुई जांच
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें लेट, जमा हुई भीड़, पुलिस ने कहा- भगदड़ जैसे बने हालात, रेलवे ने किया इनकार
रामपुर: वीर बहादुर स्पोटर्स कॉलेज गोरखपुर ने रायबरेली को 6-0 से दी करारी शिकस्त
शाहजहांपुर: सहकारी समिति के गोदाम में सचिव का शव फंदे से लटका मिला
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, ऋतुराज और रचिन ने जड़े अर्धशतक
दूसरों का स्वास्थ्य सुधारने में बिगड़ रही नर्सों के बच्चों की सेहत, बढ़ रहा आक्रोश, जानिए क्या बोले राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री