अयोध्या: रोजी-रोटी के संकट को लेकर छलका व्यापारियों का दर्द, भरी हुंकार

अयोध्या। संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक के दौरान अयोध्या में कराए जा रहे विकास के चलते रोजी-रोटी के संकट को लेकर व्यापारियों का दर्द छलक पड़ा। एकजुट व्यापारियों ने कहा कि सरकार को पहले व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इस दौरान बात उठी कि अगर न्याय नहीं मिला तो चुनाव में बड़ा फैसला …
अयोध्या। संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक के दौरान अयोध्या में कराए जा रहे विकास के चलते रोजी-रोटी के संकट को लेकर व्यापारियों का दर्द छलक पड़ा। एकजुट व्यापारियों ने कहा कि सरकार को पहले व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इस दौरान बात उठी कि अगर न्याय नहीं मिला तो चुनाव में बड़ा फैसला किया जाएगा।
संयुक्त व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह चंदेल ने कहा बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को जानने के लिए आए हैं और उसका निराकरण व्यापारी कल्याण बोर्ड की ओर से कराया जाएगा। बताया गया कि सहादतगंज से गांधी पार्क तक 135 फीट, गांधी पार्क से परिक्रमा मार्ग उदया चौराहा तक 90 फीट और अयोध्या केअंदर के भाग में 90 फीट का अधिग्रहण किया जा रहा है।
बैठक में मांग उठाई गई कि पहले प्रभावित व्यापारियों को स्थापित किया जाए। उचित मुआवजा दिया जाए फिर विस्थापित किया जाए। व्यापारियों ने सलाह दी चीरो सारनाथ मंदिर के सामने से राम जन्मभूमि तक के लिए रास्ता बनाया जाए। राम जन्मभूमि के पीछे पश्चिमी क्षेत्र से एक रास्ता बनाया जाए तो व्यापारियों की दुकानें बच जाएंगी।
प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह चंदेल ने न्याय का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष से मिलकर पुन: निवेदन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि न्याय नहीं मिलता तो चुनाव में बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
संयुक्त व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव उत्तराखंड चंडीगढ़ प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश महासचिव तारकेश्वर शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद फैज, नसीर फारुकी, जय प्रकाश रस्तोगी, हनुमान प्रसाद गुप्ता, मोहम्मद जब्बार खान, मोहित महाराज सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
पढ़ें- मुरादाबाद: वाम मोर्चा के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा जिलाधिकारी को ज्ञापन