युवाओं का जोश बता रहा 2022 में बनेगी भाजपा की सरकार : जल शक्ति मंत्री

युवाओं का जोश बता रहा 2022 में बनेगी भाजपा की सरकार : जल शक्ति मंत्री

बहराइच। पयागपुर के सेंट जेवियर्स एकेडमी में मंगलवार को भाजपा का युवा सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि भाजयुमो उत्तर प्रदेश के महामंत्री सौरभ शर्मा रहे। मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि सम्मेलन कई जिलों से आए युवाओं का जोश बयां कर रहा है कि 2022 …

बहराइच। पयागपुर के सेंट जेवियर्स एकेडमी में मंगलवार को भाजपा का युवा सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि भाजयुमो उत्तर प्रदेश के महामंत्री सौरभ शर्मा रहे। मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि सम्मेलन कई जिलों से आए युवाओं का जोश बयां कर रहा है कि 2022 में भाजपा की ही सरकार यूपी में बनेगी।

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का युवा अंगड़ाई ले चुका है। आज के युवाओं का जोश बता रहा है कि 2022 में फिर एक भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। एक ओर जहां साढ़े चार सालों में योगी सरकार ने साढे पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात दी है। युवाओं को टैबलेट व मोबाइल बाट रही है।

आज अपराधी घरों में दुबक गए है उन्हे रात में भी बुलडोजर का खौफ सता रहा है। 48 करोड़ लोगो का खाता खोल कर मोदी सरकार ने लाभार्थियों के खाते में सीधे योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। मोदी सरकार जीवन और जीविका दोनो के लिए संकल्प बद्ध है। वे अयोध्या में राम मन्दिर निर्माण की चर्चा करना नही भूले। सौरभ शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार में युवाओं के साथ छल किया गया।

जबकि आज युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने बड़ी सख्या में उमड़े युवाओं का धन्यबाद किया। सांसद अक्षयबर लाल गोंड, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, पूर्व विधायक अरुणबीर सिंह,ब्लाक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम करन टेकडीवाल,भाजयूमो अवध क्षेत्र अध्य्क्ष नितिन मित्तल, उपाध्यक्ष बिबेक सिंह, श्रावस्ती के हरिओम तिवारी, ऋषभ तिवारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बरेली: मुद्दों की बात…अमृत विचार के साथ, ग्रामीणों ने बताया उन्हें चाहिए कैसी सरकार