महिला कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, तमिलनाडु राजमार्ग किया जाम

महिला कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, तमिलनाडु राजमार्ग किया जाम

चेन्नई। स्मार्ट फोन के पुर्जे बनाने वाली एक कंपनी की कई महिला कर्मचारियों ने व्यस्त चेन्नई-बेंगलुरु राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिसके कारण शनिवार को यातायात बाधित हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कैंटीन में परोसे जाने वाले भोजन की खराब गुणवत्ता के कारण आठ कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आने के …

चेन्नई। स्मार्ट फोन के पुर्जे बनाने वाली एक कंपनी की कई महिला कर्मचारियों ने व्यस्त चेन्नई-बेंगलुरु राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिसके कारण शनिवार को यातायात बाधित हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कैंटीन में परोसे जाने वाले भोजन की खराब गुणवत्ता के कारण आठ कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आने के आरोपों को लेकर शुक्रवार देर रात से कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है।

विरोध को देखते हुए कांचीपुरम जिले के सुंगुवरचतिराम में मालवाहक ट्रकों सहित कई वाहन राजमार्ग पर फंस गए। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे हैं।

यह भी पढ़े-

अरुणाचल प्रदेश: मुख्य सचिव ने गणतंत्र दिवस तक सभी गांवों को बैंकिग सुविधा से जोड़ने के दिए आदेश