बरेली: भंडारे में पूर्व विधायक के बेटे को मारी गोली, भगदड़ मची

गुलड़िया, अमृत विचार। आंवला के पूर्व विधायक स्वर्गीय श्याम बिहारी सिंह के पुत्र राम सिंह को उस समय गोली मार दी जब वह गांव में ही हो रही भागवत कथा के भंडारे में शामिल होने गए थे। हमलावर ने परदे के पीछे से फायर किया। घायल राम सिंह को बरेली के निजी अस्पताल में उपचार …
गुलड़िया, अमृत विचार। आंवला के पूर्व विधायक स्वर्गीय श्याम बिहारी सिंह के पुत्र राम सिंह को उस समय गोली मार दी जब वह गांव में ही हो रही भागवत कथा के भंडारे में शामिल होने गए थे। हमलावर ने परदे के पीछे से फायर किया। घायल राम सिंह को बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया। वहीं सूचना पर पुलिस पुलिस फोर्स गांव पहुंची। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।
सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव के निवासी श्याम बिहारी सिंह कई बार आंवला से विधायक रहे हैं। उनके छोटे पुत्र राम सिंह गांव में ही चल रही भागवत कथा के भंडारे में सम्मलित होने बुधवार शाम गए थे। बताते हैं राम सिंह भागवत कथा के मंच पर बैठे थे। तभी किसी ने पंडाल के पीछे से गोली मार दी। जिससे राम सिंह घायल होकर मंच पर ही गिर गए। घटना की फौरन पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही घायल राम सिंह को उपचार के लिये बरेली भिजवाया।
पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन में जुट गई है। देर रात तक तक यह पता नहीं लगाया जा सका कि गोली किसने चलाई। इधर, शायम बिहारी सिंह के बड़े पुत्र सपा नेता अमर सिंह ने बताया कि गांव में उनकी किसी से रंजिश नहीं है। गोली मारने का कारण समझ में नहीं आ रहा है।
पहले उन्होंने उपचार कराने की बात कही थाने में उन्होंने गुरुवार को तहरीर देने की बात कही। सबसे बड़ी बात यह है कि भंडारे की दावत में सैकड़ों लोग मौजूद थे। किसी ने गोली मारकर भागते किसी को नहीं देखा। इस बात को लेकर संशय बना हुआ है। वहीं पुलिस रंजिश के अलावा अन्य भी बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
गोली लगने के बाद मची भगदड़
पर्दे के पीछे से किसी ने गोली चला दी, जो राम सिंह के कंधे पर लगी। गोली लगते ही वह मंच पर गिर गए। उधर गोली की आवाज और राम सिंह के मंच पर गिरने के बाद वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। उनके खास लोग वहां पर मौजूद थे, जिन्होंने राम सिंह को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। पूरे गांव में देर रात तक यही चर्चा होती रही कि आखिर राम सिंह को किसने गोली मारी है।
बिना रंजिश के क्यों मारी गोली
राम सिंह के गोली लगने के साथ ही कई सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। यदि रंजिश नहीं है तो राम सिंह को निशाना क्यों बनाया गया। यह एक सवाल है, गोली मारने के पीछे हमलावर का क्या मकसद हो सकता है। पुलिस इन सब पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं गांव के लोगों को भी नहीं बता पा रहे हैं कि आखिर हमलावर कौन था।