जौनपुर में सात दिसंबर को किसान महापंचायत करेंगे योगेंद्र यादव

जौनपुर। जय किसान आंदोलन के संस्थापक डॉ योगेंद्र यादव जौनपुर में सात दिसंबर को जय किसान महापंचायत का आयोजन करेंगे। जय किसान आंदोलन के जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार यादव ने शनिवार को बताया कि डॉ योगेंद्र यादव व राष्ट्रीय अध्यक्ष आविक शाहा जौनपुर में सात दिसंबर को महापंचायत में शामिल होंगे। जय किसान महापंचायत सिद्धिकपुर …
जौनपुर। जय किसान आंदोलन के संस्थापक डॉ योगेंद्र यादव जौनपुर में सात दिसंबर को जय किसान महापंचायत का आयोजन करेंगे। जय किसान आंदोलन के जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार यादव ने शनिवार को बताया कि डॉ योगेंद्र यादव व राष्ट्रीय अध्यक्ष आविक शाहा जौनपुर में सात दिसंबर को महापंचायत में शामिल होंगे।
जय किसान महापंचायत सिद्धिकपुर गुलावी देवी महाविद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर बातचीत चर्चा किया जाएगा।
पढ़ें: सीतापुर: शिकारियों ने हिरण का शिकार कर गायब किया शव, तलाश में जुटी पुलिस
वहीं, महापंचायत में किसान नेता दीपक लांबा, कर्नल जयवीर सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, मनीष भारतीय मौजूद रहेंगे। यह जानकारी जय किसान आंदोलन के जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव ने दी है। ज्यादा जानकारी के लिए यह भी पढ़ें….
मजबूत व प्रगतिशील समाज के निर्माण में शिक्षा का अहम महत्व: ज्ञान प्रकाश सिंह
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा है कि एक मजबूत और प्रगतिशील समाज के निर्माण में शिक्षा का अहम महत्व होता है। साथ ही सिंह ने कहा कि शिक्षा उन्नति, प्रगति, उत्पादन, विकास और स्वास्थ्य का मुख्य आधार है। समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज बच्चों के लिए शिक्षा-दीक्षा सहित विकास के सभी संसाधन उपलब्ध कराना अनिवार्य है। ग्रामीण परिवेश में शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए जौनपुर स्थित ग्राम गोधना के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ‘बिल्डिंग ऐज लर्निंग एड’’(बीएएलए) के मानक के मुताबिक पुनर्निर्माण व सूचना प्रौद्योगिकी के अद्यतन आधारभूत सुविधा से युक्त स्मार्ट क्लासरुम का निर्माण कार्य करवाया है।