पीलीभीत: वर्कशॉप में महिलाओं को कराया व्यायाम, लाभ बताए

पीलीभीत: वर्कशॉप में महिलाओं को कराया व्यायाम, लाभ बताए

पीलीभीत, अमृत विचार। स्प्रिंगडेल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण में बृहस्पतिवार सुबह प्रातः कालीन व्यायाम प्रशिक्षण, महिला स्वास्थ्य संबंधी सामान्य जानकारी विषय पर वर्कशॉप आयोजित की गई। जिसमें शालिनी पाण्डेय जिला संगठन आयुक्त स्काउट एवं गाइड ने प्रतिभाग किया। छात्राओं को व्यायाम कराया और प्रातः कालीन व्यायाम का महिला …

पीलीभीत, अमृत विचार। स्प्रिंगडेल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण में बृहस्पतिवार सुबह प्रातः कालीन व्यायाम प्रशिक्षण, महिला स्वास्थ्य संबंधी सामान्य जानकारी विषय पर वर्कशॉप आयोजित की गई। जिसमें शालिनी पाण्डेय जिला संगठन आयुक्त स्काउट एवं गाइड ने प्रतिभाग किया। छात्राओं को व्यायाम कराया और प्रातः कालीन व्यायाम का महिला स्वास्थ्य में महत्व बताया।

उन्होंने कहा कि व्यायाम से महिलाएं अपने रक्तचाप को ठीक रख सकती हैं। जोड़ों में होने वाली बीमारियों एवं विकारों से बचा जा सकता है। शरीर में होने वाले मोटापे में भी मदद मिलती है। मस्तिष्क को स्वास्थ्य अवस्था में रखते हुए शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाने में इसका अधिक व महत्वपूर्ण योगदान रहता है। वर्कशाप में सर बडेन पावेल के छह व्यायामों रक्त संचरण, सीना, पेट, कमर का ऊपरी भाग, घुटनों व पैरों के लिए उपयुक्त लाभ बताते हुए व्यायाम कराए गए।

उसके बाद छात्राओं को इसका अभ्यास कराया गया। वर्कशाप में, रेखा देवी, शैली, पिंकी वर्मा, सौम्या अग्रवाल, श्रेया गुप्ता, श्वेता वर्मा, संध्या कुमारी, श्वेता, प्रणाली, आसिया, वंशिका, उमरा, मेहनाज बी, शुभकांक्षा, नीलम भारती, अंजू प्रभाकर, मुनि मौर्य आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर डॉ.इल्यास अहमद, शिव शंकर, कृष्णा शर्मा, विकास दुबे, जयपाल, संगीता गंगवार, श्रद्धा सिंह, शाहिद खान, नीरज गंगवार, डाॅ. सुमन जौहरी, सोनिया सिंघला, दीपिका शर्मा, राजपाल, आलोक उपाध्याय, अवेन्द्र गंगवार आदि मौजूद थे।