भाजपा ही किसानों की असली हितैषी : विधायक अविनाश

लखनऊ। इटौंजा में समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अविनाश त्रिवेदी ने कहा भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो किसानों की असली हितैषी है। किसानों का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार किसाने के साथ खड़ी है। इटौंजा में टोल प्लाजा के निकट आयोजित …
लखनऊ। इटौंजा में समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अविनाश त्रिवेदी ने कहा भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो किसानों की असली हितैषी है। किसानों का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार किसाने के साथ खड़ी है। इटौंजा में टोल प्लाजा के निकट आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा इस ट्रैक्टर रैली का आयोजन सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने के लिये है।
अवध प्रांत के क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा की सरकार में किसानों के लिये कई सारी कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं जिससे किसान लाभान्वित हो रहे हैं। धान,गन्ना,गेंहू का समर्थन मूल्य भाजपा की सरकार देने का कार्य किया है।
खाद के मूल्य कम किये गये वर्ष 2018 से किसानों को साल में छह हजार की धनराशि देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसानों का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है। किसान जो कहेंगे सरकार वह सबकुछ कर रही है। समारोह में पार्टी के कार्यकर्ताओं को पगड़ी पहनाकर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह को जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने संबोधित किया।
इसके बाद क्षेत्रीय महामंत्री ने इटौंजा टोलगेट से ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रैक्टर रैली में बीकेटी नगर पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह गप्पू, जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश तिवारी, जिला अईटीसेल प्रमुख विवेक सिंह, मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह चौहान,किसान मोर्चा के महामंत्री रवि प्रताप सिंह, समेर पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। रैली का समापन बीकेटी में तहसील मोड़ पर किया गया।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत, कंटेनर चालक गंभीर