बरेली: प्रतिज्ञा यात्रा निकाल बताईं कांग्रेस की प्राथमिकताएं

बरेली: प्रतिज्ञा यात्रा निकाल बताईं कांग्रेस की प्राथमिकताएं

फतेहगंज पश्चिमी, अमृत विचार। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलानी के निर्देश पर ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह के नेतृत्व में शनिवार को कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकाली गयी। प्रतिज्ञा यात्रा लोधी नगर चौराहे से कस्बे की मुख्य बाजार होते हुए रहपुरा, मीरापुर, माधोपुर, रुकूंपुर, रसूला चौधरी आदि गांव में जाकर …

फतेहगंज पश्चिमी, अमृत विचार। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलानी के निर्देश पर ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह के नेतृत्व में शनिवार को कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकाली गयी। प्रतिज्ञा यात्रा लोधी नगर चौराहे से कस्बे की मुख्य बाजार होते हुए रहपुरा, मीरापुर, माधोपुर, रुकूंपुर, रसूला चौधरी आदि गांव में जाकर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा के बारे में जानकारी दी गयी और लोगों को जागरूक किया गया।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, छात्राओं के लिए मल्टीमीडिया, स्मार्टफोन एवं स्कूटी तथा बीमार होने पर 10 लाख तक का इलाज मुफ्त आदि घोषणाओं के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर विधायक नरेंद्र पाल सिंह ने प्रदेश और राज्य सरकार पर जमकर प्रहार किए किए और कहा कि इस बढ़ती महंगाई में किसान परेशान है, डीजल पेट्रोल के दाम आसमान को छू रहे हैं।

इस मौके पर 119 मीरगंज विधानसभा प्रभारी जिला महासचिव प्रदीप जायसवाल, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर, मुदित प्रताप सिंह, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव जुनेद हसन, एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जियाउर रहमान, रविंद्र सिंह चौहान, आदेश दीक्षित, एम इश्तियाक खान, अंकित सिंह, सोमपाल राजपूत, पूरन लाल कश्यप, अशोक वाल्मीकि, तेजराम दिवाकर, ठाकुर महावीर सिंह, मुनाजिर खा, जावेद खा, नरेश गंगवार, साबिर खान, पंडित कुंज बिहारी लाल, पंकज शर्मा आदि कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली में शामिल रहे।

ताजा समाचार

Kanpur में करोड़ों की धोखाधड़ी: विदेश जाने का लालच देकर 28 लोगों से की ठगी, तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
Hamirpur Crime News : महिला ने शराबी पति की हत्या करने के बाद रचा ये ड्रामा... कहानी सुनकर पुलिस भी हो गई हैरान
Bareilly News | दरगाह आला हज़रत के प्रमुख से मिले झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार, दी ईद की मुबारकबाद
Gorakhpur News | गोरखपुर डबल हत्याकांड.. मां-बेटी पर ताबड़तोड़ वार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा
Meerut News | सड़कों पर सिर्फ मुस्लिम नमाज नहीं पढ़ते.. मेरठ में ईद की नमाज के बाद लहराया पोस्टर
Ballia News | बलिया में Hotel के अंदर पति ने की पत्नी की हत्या.. 10 दिन पहले हुआ था निकाह