बरेली: दूसरे दिन भी जारी रहा बिजली कर्मचारियों का धरना

बरेली, अमृत विचार। अपनी कई सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली के संविदा कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। संविदा कर्मचारियों की हड़ताल पर होने की वजह से बिजली के फाल्ट ठीक कराने में घंटों का समय लगा। कर्मचारियों का कहना है कि अगर जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह …
बरेली, अमृत विचार। अपनी कई सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली के संविदा कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। संविदा कर्मचारियों की हड़ताल पर होने की वजह से बिजली के फाल्ट ठीक कराने में घंटों का समय लगा। कर्मचारियों का कहना है कि अगर जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
बरेली मंडल के संविदा कर्मचारियों ने केंद्रीय शाखा के निर्देश पर शुक्रवार को सर्किट हाउस के सामने मुख्य अभियंता संजय जैन के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता तब तक उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
उनका आरोप है कि पावर कारपोरेशन अध्यक्ष ऊर्जा मंत्री की सहमति बनने के बाद भी हिटलरशाही रवैया अपना रहे हैं। 15 नवंबर को संविदा कर्मचारियों द्वारा शक्ति भवन का घेराव किया गया, उसी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन रखा गया। शहर में संविदा कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से बिजली की सप्लाई बहाल रखने में भी दिक्क्तें हुईं।