अयोध्या: छठ व्रती महिलाओं ने सरयू घाट पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

अयोध्या: छठ व्रती महिलाओं ने सरयू घाट पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

अयोध्या। लोक आस्था के महापर्व छठ की अयोध्या में भी धूम रही। गुरुवार को गुप्तारघाट व सरयू के अन्य घाटों पर उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का समापन हो गया। इस दौरान व्रती महिलाएं भोर में ही घाटों पर पहुंच गई थीं। सूर्य देव को भोग लागकर व्रत का पारण किया। …

अयोध्या। लोक आस्था के महापर्व छठ की अयोध्या में भी धूम रही। गुरुवार को गुप्तारघाट व सरयू के अन्य घाटों पर उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का समापन हो गया। इस दौरान व्रती महिलाएं भोर में ही घाटों पर पहुंच गई थीं। सूर्य देव को भोग लागकर व्रत का पारण किया।

नहाय खाय के साथ शुरू होने वाला छठ का व्रत बहुत ही कठिन होता है। इस व्रत को अमूमन महिलाएं रखती हैं। कुछ परिस्थितियों में यह व्रत पुरुष भी रहते हैं। अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए बुधवार को अयोध्या के घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था। महिलाएं अपने परिवारजनों के साथ घाटों पर पहुंची थीं।

छठी मैया के गीतों से देर शाम तक घाट गुलजार थे। घाटों पर आतिशबाजी भी जमकर हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के खास प्रबन्ध थे। गुरुवार की सुबह सूर्य के उगते ही व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। छठी मैया की आराधना की। छठ पूजा खत्म होने के साथ 36 घंटे से चला आ रहा व्रतियों के निर्जला व्रत का समापन हो गया। घाट से व्रती अपने घरों को लौट गए।