अयोध्या: पटाखा विस्फोट में घायल हुए युवक की मौत

अयोध्या। जिले में महाराजगंज थाना क्षेत्र के पूरा बाजार में दीपावली के दिन एक घर में हुए पटाखा विस्फोट में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। दीपावली के दिन पूरा बाजार में दोपहर में महेश गुप्ता के घर जोरदार धमाका हुआ था। धमाका इतना जबरदस्त था कि महेश …
अयोध्या। जिले में महाराजगंज थाना क्षेत्र के पूरा बाजार में दीपावली के दिन एक घर में हुए पटाखा विस्फोट में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। दीपावली के दिन पूरा बाजार में दोपहर में महेश गुप्ता के घर जोरदार धमाका हुआ था।
धमाका इतना जबरदस्त था कि महेश के घर की छत पर बने कमरे की छत उड़ गई थी। वहीं, धमाका सुनकर पास पड़ोस के लोग दौड़े तो देखा महेश गुप्ता आयु 23 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं, स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल मंडलीय चिकित्सालय दर्शन नगर में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।
शुक्रवार को महेश गुप्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष महाराजगंज वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि चौकीदार सर्वजीत निवासी पूरा बाजार की तहरीर पर महेश गुप्ता पुत्र हरिशंकर गुप्ता व श्रीराम गुप्ता के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। व्यापारी के मौत की सूचना मिलते ही विधायक वेद गुप्ता, भाजपा