जौनपुर: दीपावली नजदीक आते ही तेज हुई चाक की रफ्तार

जौनपुर: दीपावली नजदीक आते ही तेज हुई चाक की रफ्तार

जौनपुर। दीपों का पर्व दीपावली नजदीक आते ही कुम्हारों के चाक की रफ्तार तेज हो गई है। रोशनी के इस त्योहार पर वे दीया, मिट्टी के खिलौने आदि बनाकर अच्छी कमाई करने में जुट गए हैं। इस काम में पूरा करने के लिए कुम्हारों का पूरा परिवार लगा हुआ है। वहीं, आधुनिकता की चकाचौंध में …

जौनपुर। दीपों का पर्व दीपावली नजदीक आते ही कुम्हारों के चाक की रफ्तार तेज हो गई है। रोशनी के इस त्योहार पर वे दीया, मिट्टी के खिलौने आदि बनाकर अच्छी कमाई करने में जुट गए हैं।

इस काम में पूरा करने के लिए कुम्हारों का पूरा परिवार लगा हुआ है। वहीं, आधुनिकता की चकाचौंध में प्लास्टिक के बर्तनों के प्रचलन, बिजली के रंग-बिरंगे झालरों व मोमबत्तियों ने भले ही कब्जा कर लिया हो, लेकिन आज भी मिट्टी के दीये व खिलौने का स्थान बना हुआ है। वहीं, अधिक श्रम शक्ति के बावजूद मुनाफा कम होने के कारण भी लोग पुश्तैनी धंधे से जुड़े हुए हैं।

ऐसे में गांव से लेकर शहरों में भी मिट्टी के दीये व खिलौने बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसके अलावा कुम्हारों का पूरा कुनबा इसमें जी-जान से लगा है। दूसरी तरफ बाजार बिजली के रंग-बिरंगे झालरों से सज गए हैं। इसके साथ ही आर्टिफिशियल रंगोली, फूल-पत्ती के साथ ही रंग-पेंट की दुकानें भी गुलजार हो गई हैं। आभूषण की दुकानों के साथ ही वाहनों के शोरूम भी सजने लगे हैं।