बरेली: ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं जानकर विकास कराएं- अर्जुन मेघवाल

बरेली: ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं जानकर विकास कराएं- अर्जुन मेघवाल

बरेली, अमृत विचार। प्रदेश सह चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को जनप्रतिनिधियों के साथ कई स्तर पर बैठकें कर विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर चर्चा की। एक-एक वोट की कड़ी से जुड़ी क्षेत्रीय समस्याओं पर बात की। कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य सभी मिलकर …

बरेली, अमृत विचार। प्रदेश सह चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को जनप्रतिनिधियों के साथ कई स्तर पर बैठकें कर विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर चर्चा की। एक-एक वोट की कड़ी से जुड़ी क्षेत्रीय समस्याओं पर बात की। कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य सभी मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करें।

सभी नगरपालिका/ नगर पंचायत और नगर निगम के पार्षद अपने-अपने वार्ड में प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। कैंप लगाकर जन समस्याएं सुनें। प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने बूथ पर पन्ना प्रमुख जरूर बनें।

सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर सबसे पहले प्रदेश सह चुनाव प्रभारी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार और ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी की मौजूदगी में ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्यों के साथ बैठक की। नगर निगम, नगर पंचायत/नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक ज्यादा देर तक चली।

सहकारिता से जुड़ी भूमि विकास बैंक के चेयरमैन व निदेशकों के साथ बैठक की। सभी बैंठकों में अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि हमें देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में शक्तिशाली नेतृत्व मिला है। 2024 का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। इसलिए हमें पूरी ताकत से पार्टी को मजबूत करने का काम करना है।

इस बार हमारा संकल्प 60 प्रतिशत वोट प्राप्त करने का
ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि पार्टी की ताकत हमारे कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की ही ताकत से हम उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनायेंगे। पिछले चुनाव में हमारा संकल्प 51 प्रतिशत वोट प्राप्त करने का था। इस बार हमारा संकल्प 60 प्रतिशत वोट प्राप्त करने का है। सभी को ज्यादा से ज्यादा नए सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूत करना है। सभी पार्षद अपने अपने मोहल्लों में कैम्प लगा कर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनें। प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाकर बूथ को मजबूत करें। मजबूत बूथ ही जीत का मंत्र है।

कार्यक्रम में ये मौजूद रहे
जिला प्रभारी संतोष सिंह, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला अध्यक्ष वीर सिंह पाल, महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा, मेयर उमेश गौतम, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा, रविन्द्र सिंह राठौर, सोमपाल शर्मा, डॉ नरेंद्र गंगवार, वीरपाल गंगवार, प्रशांत पटेल, अजय सक्सेना, राज अग्रवाल, अभय चौहान, राहुल साहू, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, मेघनाथ सिंह कठेरिया, डॉ मनोज गुप्ता, योगेश पटेल, कृष्णा पाल मौर्य, अलका सिंह, तेजेश्वरी सिंह, शालिनी जौहरी, सतीश कातिब, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।

भाजपा महानगर ने किया संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री का स्वागत
भारतीय जनता पार्टी महानगर के पदाधिकारियों ने चुनाव के यूपी सह प्रभारी एवं संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल के सर्किट हाउस पहुंचने पर स्वागत किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर केएम अरोड़ा के नेतृत्व में भाजपा महानगर प्रभारी पंकज गुप्ता, अधीर सक्सेना, प्रभु दयाल लोधी, देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, अमरीश कठेरिया, शीतल गुलाटी, राज अग्रवाल, राजीव गुप्ता आदि शामिल थे।