अयोध्या: छोटी दीपावली पर होगा रानी हो स्मारक का लोकार्पण, यूपी सरकार ने भेजा प्रस्ताव

अयोध्या। अयोध्या में बने “रानी हो” स्मारक का लोकार्पण छोटी दीपावली के दिन तीन नवंबर को होगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र दूतावास नई दिल्ली को प्रस्ताव भेजा है। लोकार्पण की तैयारियां सांस्कृतिक केंद्र ने प्रारंभ कर दी है। भारत व दक्षिण कोरिया के रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए अयोध्या …
अयोध्या। अयोध्या में बने “रानी हो” स्मारक का लोकार्पण छोटी दीपावली के दिन तीन नवंबर को होगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र दूतावास नई दिल्ली को प्रस्ताव भेजा है। लोकार्पण की तैयारियां सांस्कृतिक केंद्र ने प्रारंभ कर दी है।
भारत व दक्षिण कोरिया के रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए अयोध्या में दक्षिण कोरिया की शैली पर रानी हो स्मारक तैयार किया गया है।
इसमें अयोध्या व दक्षिण कोरिया के बीच के संबंधों को दर्शाया गया है कि किस प्रकार से “रानी हो” ने अयोध्या से दक्षिणी कोरिया का सफर किया। दक्षिण कोरियाई शैली पर बन रहे पार्क में टाइल्स व पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही भवन पर भी दक्षिण कोरिया शैली पर आधारित दृश्य को दर्शाया गया है। मुख्य मंडप के लिए कोरिया से सैकड़ों वर्ष तक चलने वाली विशेष प्रकार की लकड़ियों का इस्तेमाल किया गया है।
स्मारक के लोकार्पण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने छोटी दीपावली का दिन चुना है। योगी सरकार ने लोकार्पण का प्रस्ताव कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र को भेज दिया है। दूतावास ने लोकार्पण की तैयारियां प्रारंभ कर दी है…ओम प्रकाश सिंह, सदस्य, कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र, अवध विश्वविद्यालय।