शामली: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से चार की मौत, कई घायल

शमली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को पटाखा फैक्ट्री में हुए शक्तिशाली विस्फोट में चार लोगो की मौत हो गई जबकि कई के घायल होने की सूचना है। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैराना कोतवाली इलाके में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट …
शमली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को पटाखा फैक्ट्री में हुए शक्तिशाली विस्फोट में चार लोगो की मौत हो गई जबकि कई के घायल होने की सूचना है। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैराना कोतवाली इलाके में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया।
इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल भेज दिया गया है। कई लोगों के दबे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद है। उन्होंने बताया कि यह फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। इस फैक्ट्री में करीब 25 लोग काम करते थे, लेकिन शुक्रवार होने की वजह से आज 11 लोग ही काम पर आए थे।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में काम करने वाले अधिकतर लोग बहराइच के रहने वाले हैं। स्थानीय लोग इन्हें निकालने में जुटे हुए हैं। पुलिस के अनुसार कैराना कस्बे में रजवाहे के किनारे पर आचार फैक्ट्री थी। आज शाम करीब पांच बजे वहां हुए विस्फोट में मकान का मलबा बिखरा पड़ा है। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने बाद में दम तोड़ दिया। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।