बरेली: लालफाटक पुल में पिलर का निर्माण पूरा अब स्पैन डालने की तैयारी

बरेली, अमृत विचार। निर्माणाधीन लाल फाटक पुल का निर्माण दिसंबर माह के अंत तक पूर कर लिया जाएगा। सेतु निगम ने पुल के सभी चार पिलरों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। अब स्पैन (छत) का निर्माण किया जाना है। पुल का निर्माण कार्य 2016 से कराया जा रहा है। बदायूं रोड की ओर …
बरेली, अमृत विचार। निर्माणाधीन लाल फाटक पुल का निर्माण दिसंबर माह के अंत तक पूर कर लिया जाएगा। सेतु निगम ने पुल के सभी चार पिलरों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। अब स्पैन (छत) का निर्माण किया जाना है। पुल का निर्माण कार्य 2016 से कराया जा रहा है। बदायूं रोड की ओर से इसका निर्माण तेजी से चला था लेकिन दूसरी ओर सेना की जमीन होने के के कारण निर्माण कार्य काफी दिनों तक रूक गया था।
वहां करीब 65 सौ वर्ग मीटर सेना की जमीन पुल के दायरे में आ रही थी। बहरहाल छावनी क्षेत्र में निर्माण कार्य की अनुमति मिलने के बाद तेजी से निर्माण कार्य पूरा कराया जा रहा है। सेतु निगम के द्वारा सिर्फ 25 सौ वर्ग मीटर भूमि पर ही पुल का ढांचा खड़ा करने का काम कराया जा रहा है। सेना क्षेत्र के लगभग 250 मीटर लंबे भाग पर पुल और स्पैन का निर्माण किया जाना है।
बचे चार पिलरों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब सेतु निगम द्वारा स्पैन बनाने की तैयारी की जा रही है। सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने बताया कि दिसंबर तक पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पिलर निर्माण का काम पूरा हो गया है, अब स्पैन बनाने के लिए तैयारी की जा रही है।