मिर्जापुर: संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत, चार लड़कियां गंभीर

मिर्जापुर। बीती रात्रि में राजगढ़ चौकी क्षेत्र के धनसिरियां गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। वहीं चार लड़कियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बरसात का मौसम होने के कारण गांव में सड़ रही गंदगी व प्रदूषित पानी पीने से संक्रामक रोग पांव …
मिर्जापुर। बीती रात्रि में राजगढ़ चौकी क्षेत्र के धनसिरियां गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। वहीं चार लड़कियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बरसात का मौसम होने के कारण गांव में सड़ रही गंदगी व प्रदूषित पानी पीने से संक्रामक रोग पांव पसार रहे हैं। जानकारी के अनुसार धनसिरिया गांव में शनिवार की रात्रि में फातिमा बेगम 40 वर्ष पत्नी जब्बार अली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
वहीं रोजी 18 वर्ष, तमन्ना 10 वर्ष, सकीना 16 वर्ष पुत्री जब्बार अली व शबनम अंसारी 16 वर्ष पुत्री गुलजार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले चावल खाने से सभी के पेट मे दर्द हो गया और उल्टी दस्त होने लगी। जिससे शनिवार को फातिमा बेगम की हालत काफी बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही घर पर मौत हो गयी।
उपरोक्त चारों लडकियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती किया गया। समाचार लिखे जाने तक दो की हालत गम्भीर बनी हुई थी। इस संबंध में जब चिकित्सा प्रभारी डॉ.डी.के. सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि एक महिला की मौत हुई है लेकिन उसकी मौत अस्पताल आने से पहले ही हो चुकी थी। मौत किन परिस्थितियों में हुई यह जांचोपरांत ही पता चल पाएगा।