रामपुर: जयकारों के बीच कोसी घाट पर हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन

रामपुर: जयकारों के बीच कोसी घाट पर हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन

रामपुर, अमृत विचार। मराठा एसोसिएशन एवं श्री गणेश मराठा मंडल के तत्वावधान में गणेश उत्सव पर कलाकार राजीव तूफानी द्वारा भजन संध्या में गाए हुए भजनों ने भक्तगणों का मन मोह लिया। जय हो-जय हो के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। सिटी मजिस्ट्रेट राम जी मिश्र समेत गणमान्यों का एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया …

रामपुर, अमृत विचार। मराठा एसोसिएशन एवं श्री गणेश मराठा मंडल के तत्वावधान में गणेश उत्सव पर कलाकार राजीव तूफानी द्वारा भजन संध्या में गाए हुए भजनों ने भक्तगणों का मन मोह लिया। जय हो-जय हो के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। सिटी मजिस्ट्रेट राम जी मिश्र समेत गणमान्यों का एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। दोपहर 12 बजे श्री गणेश की समापन आरती पूर्ण विधि-विधान एवं पूजा अर्चना से श्री गणेश मूर्ति विर्सजन कोसी घाट पर किया गया।

शहर के व्यस्तम बाजार मिस्टन गंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला में गुरुवार को गणेश महोत्सव के अवसर पर आयोजित भजन संध्या में भक्त झूम उठे और जय हो-जय हो के जयकारे लगाने लगे। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट राम जी मिश्र भी पहुंचे। गुरुवार को दोपहर 12 बजे श्री गणेश की समापन आरती और पूजा अर्चना हुई। इसके बाद श्री गणेश मूर्ति का विसर्जन कोसी घाट पर किया गया।

इस अवसर पर मराठा एसोसिएशन एवं श्री गणेश मराठा मंडल के संजय मराठा, चंद्र प्रकाश रस्तोगी, सूरज मराठा, दिनकर मराठा, राहुल रस्तोगी, निशंत, शोभित रस्तोगी, सोमनाथ मराठा, नत्थू मराठा, राजू मराठा, अशेष अग्रवाल, सुनील, नन्दू किशोर, संतोष मराठा, सुरेश मराठा, जितेंद्र रस्तोगी, अन्ना मराठा, अनूप सक्सेना, सुनील, नन्दू, किशोर, संतोष मराठा, शोभित, निशंत, योगेश रस्तोगी और राहुल आदि मौजूद रहे।