टिकट बंटवारे में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण होगी: प्रियंका गांधी

टिकट बंटवारे में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण होगी: प्रियंका गांधी

लखनऊ। राजधानी में शनिवार को कांग्रेस की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में इस बार टिकट बंटवारे में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। बता दें कि उन्होंने लखनऊ प्रवास के अंतिम दिन जोनवार बैठक …

लखनऊ। राजधानी में शनिवार को कांग्रेस की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में इस बार टिकट बंटवारे में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

बता दें कि उन्होंने लखनऊ प्रवास के अंतिम दिन जोनवार बैठक की और सभी आठों जोन के पदाधिकारियों से जानकारी हासिल की। जिला व शहर अध्यक्षों के साथ ही प्रदेश सचिव, महासचिव व प्रदेश उपाध्यक्षों से अलग-अलग रिपोर्ट ली। साथ ही प्रदेश के 831 ब्लाकों, 2614 वार्डों और 8134 न्याय पंचायत की रिपोर्ट पर मंथन हुआ।

वहीं, पश्चिमी जोन के 96 ब्लाकों के 874 न्याय पंचायत, रूहेलखण्ड जोन की 85 ब्लाकों के 823 न्यायपंचायतों की सघन समीक्षा की। इसके अलावा पूर्वांचल के 97 ब्लाकों 975 न्याय पंचायत के संगठन पर चर्चा के साथ ही अवध के 133 ब्लाकों और 1330 न्याय पंचायतों पर महासचिव प्रियंका गांधी ने जानकारी ली।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि प्रियंका गांधी ने प्रदेश के 831 ब्लाकों, 2614 वार्डों और 8134 न्याय पंचायत की रिपोर्ट पर व्यापक विचार-विमर्श व समीक्षा की। पश्चिमी जोन के अन्तर्गत आने वाले 96 ब्लाकों के 874 न्यायपंचायतों पर चर्चा हुई और किसान आंदोलन से जुड़े तमाम मुद्दों पर प्रियंका गांधी ने पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया। साथ ही रूहेलखण्ड जोन के 85 ब्लाकों के 830 न्याय पंचायतों की रिपोर्ट प्राप्त कर गहन समीक्षा की। अंत में पूर्वांचल और अवध जोन की बैठकें सम्पन्न हुई। जिसमें पूर्वांचल के 97 ब्लाकों की 975 न्याय पंचायतों के संगठन पर चर्चा हुई। साथ ही अवध के 133 ब्लाकों और 1330 न्याय पंचायतों पर महासचिव प्रियंका गांधी ने रिपोर्ट ली।

12 व 13 सितंबर को रायबरेली का दो दिवसीय दौरा करेंगी प्रियंका…

कांग्रेस महासचिव 12 व 13 सितंबर को रायबरेली का दो दिवसीय दौरा करेंगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह ने यह जानकारी दी है।