हल्द्वानी: भाजपा ने नियुक्त किए चुनाव के लिए विधानसभा क्षेत्र प्रभारी

हल्द्वानी: भाजपा ने नियुक्त किए चुनाव के लिए विधानसभा क्षेत्र प्रभारी

हल्द्वानी, अमृत विचार। भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। पार्टी ने एक कदम आगे बढ़ते हुए सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। नैनीताल जिले की सभी सीटों के लिए भी प्रभारियों को जिम्मेदारी मिल गई है। हल्द्वानी विधानसभा सीट पर पवन चौहान यह दायित्व निभाएंगे। कांग्रेस नेत्री …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। पार्टी ने एक कदम आगे बढ़ते हुए सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। नैनीताल जिले की सभी सीटों के लिए भी प्रभारियों को जिम्मेदारी मिल गई है।

हल्द्वानी विधानसभा सीट पर पवन चौहान यह दायित्व निभाएंगे। कांग्रेस नेत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश के बाद यह सीट खाली हो चुकी है। माना जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से उनके बेटे सुमित हृदयेश चुनाव लड़ सकते हैं। यहां पर कांग्रेस के पक्ष में सहानुभूति भी हो सकती है। इसलिए भाजपा को यहां पर ज्यादा ताकत लगाने की जरूरत है।

उधर भाजपा के वरिष्ठ नेता बंशीधर भगत की सीट कालााढूंगी पर गोपाल रावत को प्रभारी बनाया गया है। यह विधानसभा सीट ठाकुर मतदाता बाहुल्य है और इसे भाजपा का गढ़ माना जाता है। भगत यहां से लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं। लालकुआं विधानसभा सीट पर भी भाजपा के नवीन दुम्का काबिज हैं।

इस सीट के लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेता दिनेश आर्या को प्रभारी बनाया है। इस सीट पर भाजपा को कांग्रेस की ओर से अच्छी चुनौती मिल रही है। नैनीताल विधानसभा सीट से यशपाल आर्या के बेटे संजीव आर्या विधायक हैं। भाजपा इसे सेफ सीट मानकर चल रही है। मनोज शाह को पार्टी ने यहां से प्रभारी नियुक्त किया है।

भीमताल विधानसभा सीट निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा के पास है। अभी यहां से भाजपा की ओर से कौन चुनाव लड़ेगा यह तय नहीं है। दावेदारों की लिस्ट लंबी है। फिलहाल तो पार्टी ने समीर आर्या को यहां का प्रभारी बनाया है। इस सीट पर दलित मतदाताओं का काफी दबदबा है। रामनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंजीत रावत मैदान में हैं। उन्हें पार्टी ने कांग्रेस का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाकर उनका कद बढ़ा दिया है। इस सीट से भाजपा के दीवान बिष्ट विधायक हैं। यहां के लिए भाजपा ने डा. गिरीश तिवारी को प्रभारी बनाया है।