हरदोई: भ्रष्टाचार की जमीन पर खड़ा रसूखदार का कालेज, हड़प ली कई बीघा सरकारी भूमि!

हरदोई: भ्रष्टाचार की जमीन पर खड़ा रसूखदार का कालेज, हड़प ली कई बीघा सरकारी भूमि!

हरदोई। वर्ष 2017 में जब भाजपा की सरकार बनी तब पता नहीं कितने सपाई बसपाई अन्य दलों के लोग भगवाधारी हो गए और ज्यादातर वही रसूखदार भाजपाई हुए है जिन्होंने पूर्व की बसपा व सपा की सरकारों में जम कर भ्रष्टाचार किया था हमेशा सत्तामय होने का प्रमुख कारण यह है कि पूर्व में किये …

हरदोई। वर्ष 2017 में जब भाजपा की सरकार बनी तब पता नहीं कितने सपाई बसपाई अन्य दलों के लोग भगवाधारी हो गए और ज्यादातर वही रसूखदार भाजपाई हुए है जिन्होंने पूर्व की बसपा व सपा की सरकारों में जम कर भ्रष्टाचार किया था हमेशा सत्तामय होने का प्रमुख कारण यह है कि पूर्व में किये गए भ्रष्टाचार पर पर्दा पड़ा रहे। बताते चले कि मालिहामऊ में जो पूर्व ब्लाक प्रमुख का कालेज बना है वह भ्रष्टाचार की जमीन पर बना हुआ है।

गलत तरीके से चारागाह, बंजर, तालाब खाते में दर्ज जमीन को गलत आदेशो के तहत संस्था के नाम कराया गया। प्राप्त तथ्य व दस्ताबेज से समझा जा सकता है कि किस प्रकार एक बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया। किस प्रकार राजनीतिक दबाब के चलते गलत आदेश कराए गए व उन भूमियों को परिवर्तित किया गया जो किसी भी हालत में क़ानूनी रूप से बदला नहीं जा सकता था। यह सारा खेल सपा-बसपा की सरकार में अंजाम दिया गया अभी बहुत सी ऐसी परते इस प्रकरण से सम्बंधित है जो खुलनी बाकी है।

हालांकि वर्ष 2017 में प्रकरण की उच्च स्तरीय शिकायत की गई लेकिन मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इसका प्रमुख कारण इस संस्था को लंबे समय से राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और यह संरक्षक हमेशा सत्ता के संरक्षण में रहा शायद इस कारण इस प्रकार के तमाम भ्रष्टाचार पर पर्दा पड़ा हुआ है।

लेकिन जिस प्रकार से चुनाव के समय वर्ष 2011 में सांसद, विधायक, निधि के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया गया था ठीक उसी तरह एक बार फिर तमाम भ्रष्टाचार के मुद्दे गरमाने के संकेत राजनीतिक गलियारों से मिल रहे है फिर गेंहू के साथ घुन पिसने की संभावना प्रबल है लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह शुरुवात करेगा कौन?

क्या भाजपा ही भाजपा के खिलाफ बिगुल फूकेंगी या वो विपक्ष जिसकी डोर आज के भाजपाई के पास है यह आने वाला समय बताएगा। लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज कोई भी उठाए हरदोई में नाम भाजपा का ही खराब होगा यह निश्चित रूप से तय है क्योंकि इस कालेज के संरक्षक व संरक्षक के संरक्षक भाजपाई है।

ताजा समाचार

मुरादाबाद: हत्याकांड में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध, शुरू हुई जांच
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें लेट, जमा हुई भीड़, पुलिस ने कहा- भगदड़ जैसे बने हालात, रेलवे ने किया इनकार
रामपुर: वीर बहादुर स्पोटर्स कॉलेज गोरखपुर ने रायबरेली को 6-0 से दी करारी शिकस्त
शाहजहांपुर: सहकारी समिति के गोदाम में सचिव का शव फंदे से लटका मिला
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, ऋतुराज और रचिन ने जड़े अर्धशतक
दूसरों का स्वास्थ्य सुधारने में बिगड़ रही नर्सों के बच्चों की सेहत, बढ़ रहा आक्रोश, जानिए क्या बोले राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री