आज का राशिफल। 17 जून, 2022

मेष आज लोग आपकी गुप्त बातों को जानने का प्रयास करेंगे। आपके उलझे हुए काम आज सुलझ सकते हैं। अपनी जॉब से काफी प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यों का व्यवहार काफी सहयोगात्मक रहेगा। फाइनेंस से जुड़े मामलों के लिए दिन शुभ रहेगा। वृष आज बच्चों के साथ समय व्यतीत करें। सरकारी कार्यों में अवरोध आने …

मेष

आज लोग आपकी गुप्त बातों को जानने का प्रयास करेंगे। आपके उलझे हुए काम आज सुलझ सकते हैं। अपनी जॉब से काफी प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यों का व्यवहार काफी सहयोगात्मक रहेगा। फाइनेंस से जुड़े मामलों के लिए दिन शुभ रहेगा।

वृष

आज बच्चों के साथ समय व्यतीत करें। सरकारी कार्यों में अवरोध आने की आशंका है। जीवनसाथी की बातें आपको कड़वी लग सकती है। छात्र उच्च शिक्षा को लेकर काफी सजग रहेंगे। ऑफिस में कोई आवश्यक काम रुक सकता है।

मिथुन

आज माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपको पर्याप्त आराम करना चाहिए। कुछ लोग आपको भड़काने का प्रयास कर सकते हैं। ऑफिस में आपको अपनी प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी। आपके काम अपेक्षानुसार पूरे नहीं होंगे।

कर्क

आज नए रिश्तों की शुरुआत कर सकते हैं। बड़े व्यावसायिक अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। आपको बड़ा सम्मान मिल सकता है। मानसिक तनाव में कमी आएगी। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह

आज सामाजिक मामलों पर मुखर होकर अपनी राय रखेंगे। चुनौतियों का डटकर मुक़ाबला करेंगे। बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सावधानी से करें। युवा प्रेम संबंधों पर काफी समय देंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या

आज स्वभाव में नरमी और सहजता बनाए रखें। धन की कमी के कारण थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। आपके ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। अपनी पुरानी गलतियों को ठीक करने का प्रयास कर सकते हैं।

तुला

आज संतान के विवाह की परेशानी दूर होगी। आज आप काफी खुश रहेंगे। दांपत्य संबंधों का तनाव दूर होगा। व्यापार में बड़ा जोखिम न लें। आपको आत्मप्रशंसा से बचना चाहिए। कुंछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। स्वभाव में स्वार्थीपन लाने से बचें।

वृश्चिक

आज व्यापार में बिक्री बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेमी जन से अपने मन की बात कह सकते हैं। पिता आपकी प्रशंसा करेंगे। घर की जरूरतों के लिए नया सामान खरीद सकते हैं। आपकी विचारधारा काफी सुलझी हुई और सकारात्मक रहेगी।

धनु

आज जॉब में आपको बड़ा पद मिल सकता है। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। विदेश यात्राओं से आपको लाभ हो सकता है। उच्च अधिकारियों से आपके संबंध मधुर होंगे। आपके संवाद कौशल की प्रशंसा होगी।

मकर

आज कलात्मक विषयों के प्रति आकर्षित रहेंगे। साझेदारी वाले व्यवसाय में आपको लाभ होगा। वैवाहिक संबंधों में प्रेम और समर्पण भाव बढ़ेगा। प्रेम संबंधों की गलतफहमी दूर होगी। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

कुंभ

आज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का फोकस कमजोर हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। किसी दुविधा और बेचैनी का समाधान मिलेगा।

मीन

आज बॉस आपको बड़ी ज़िम्मेदारी सौंप सकते हैं। परिजन आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। प्रभावशाली व्यक्तियों से सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट के माध्यम से धन लाभ हो सकता है।