आज का राशिफल। 18 अप्रैल, 2024

आज का राशिफल। 18 अप्रैल, 2024

मेष

आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों से धन लाभ होगा। अटके हुए कार्यों में तेजी आयेगी। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा। नए काम की शुरुआत करने का विचार बनायेंगे। सन्तान की सफलता से उत्साहित रहेंगे।

वृष

आज मानसिक तनाव का असर आपके काम और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए संसाधन जुटाने में कठिनाई होगी। प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। घर के छोटे-छोटे काम को आज प्राथमिकता देंगे।

मिथुन

आज वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। बौद्धिक कार्यों में आप काफी ध्यान देंगे। समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। करियर में आप बड़ा बदलाव कर सकते हैं। बहुमूल्य वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं।

कर्क

आज करियर को लेकर नई दिशा प्राप्त हो सकती हैं। जीवनसाथी से परामर्श लेना लाभकारी होगा। वैचारिक मतभेदों को अपने व्यक्तिगत संबंधों पर हावी न होने दें। जो काम आप काफी दिनों से टाल रहे थे, वो आपको आज करना पड़ सकता है।

सिंह

आज व्यवसाय में आपकी आय बढ़ सकती है। कला जगत से जुड़े लोगों की उन्नति होगी। मित्रों से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। अनावश्यक धन के अपव्यय पर नियन्त्रण करने में सफलता मिलेगी।

कन्या

आज का दिन सामान्य फलदायी रहेगा। दैनिक कार्यों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। आसपास के लोगों के व्यवहार पर नजर बनाए रखें। कब्ज और गैस की समस्या बढ़ेगी। परिजनों के साथ बैठकर गम्भीर मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

तुला

आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। शारीरिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। पुराने रोगों की बाधा समाप्त होगी। पूजा-पाठ और सत्संग में आप भाग लेंगे। अपनी जीवनशैली को आप काफी ऐश्वर्यशाली कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज घर में बुजुर्ग आपके विचारों से सहमत रहेंगे। विपरीत लिङ्ग के जातकों के प्रति आप आकर्षित रहेंगे। लोगों से आपकी जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा। अपनी कार्यशैली में सुधार ला सकते हैं। अपने मित्रों से सलाह अवश्य लें।

धनु

आज वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी की अहमियत को समझें। मन की  चंचलता पर नियंत्रण रखें। कर्ज और उधार चुकाने के लिए दिन बहुत अच्छा है। लोगों की अपेक्षाओं पर आप खरे उतरेंगे। अपने विचारों को लेकर स्वयं ही भ्रमित हो सकते हैं।

मकर

आज आपकी परिस्थितियां काफी कमजोर रहने वाली हैं। पेट के विकार परेशान कर सकते हैं। ईर्ष्यालु लोग आपके विषय में गलत बातें फैलायेंगे। आय में कमी होने से आत्मविश्वास में कुछ कमी हो सकती है। आपका स्वभाव थोड़ा अड़ियल भरा हो सकता है।

कुंभ

आज आप काफी आध्यात्मिक प्रभाव में हो सकते हैं। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी। परिजनों का व्यवहार आपके प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा। अपनी सफलता का भरपूर आनंद उठायेंगे। मित्र आपकी हर कार्य में सहायता देंगे।

मीन

आज आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों की परेशानियां दूर होंगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। वैवाहिक जीवन में सामन्जस्य का कुछ अभाव हो सकता है। अपनी प्रशन्सा स्वयं करने से बचें।

 

 

ताजा समाचार

Kanpur Crime: घर के बाहर सबमर्सिबल लगवाने को लेकर हुआ विवाद...पारिवारिक भाई-भतीजो ने वृद्ध को जमकर पीटा, मौत
लखनऊ: 2024-25 में 4000 करोड़ से होगा पशुधन का संरक्षण, योगी सरकार ने बनाया ये खास Plan  
बलरामपुर: परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी की तरह काम कर रहा है PDA - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
महिला आयोग ने सांसद रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कर्नाटक पुलिस से मांगी रिपोर्ट
रामपुर : अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई कार, दो दोस्तों की मौत...मचा कोहराम 
लोकसभा चुनाव के बाद UP के 57 जिलों में स्थापित होंगे साइबर क्राइम थाने, प्रत्येक थाने में 25 पदों पर तैनात किए जाएंगे अधिकारी और कर्मचारी