आज का राशिफल। 02 अगस्त, 2022

मेष आज हितशत्रुओं से सावधान रहें। चुगलखोरी का शिकार हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में तीव्र आकर्षण रहेगा। इसके कारण आप लोकप्रिय रहेंगे। खर्च करने से पहले बजट का ध्यान अवश्य रखें। गले में खराश और बुखार जैसी समस्या हो सकती है। वृष आज जॉब में आपका मन लगेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शाम …

मेष

आज हितशत्रुओं से सावधान रहें। चुगलखोरी का शिकार हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में तीव्र आकर्षण रहेगा। इसके कारण आप लोकप्रिय रहेंगे। खर्च करने से पहले बजट का ध्यान अवश्य रखें। गले में खराश और बुखार जैसी समस्या हो सकती है।

वृष

आज जॉब में आपका मन लगेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शाम के समय मित्रों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। लोग आपकी बातों को काफी गम्भीरता से लेंगे। बुद्धिमान लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा।

मिथुन

आज मानसिक स्थिति नकारात्मक रहेगी। व्यर्थ में अपने शुभचिन्तकों पर संदेह न करें। ज्यादा भागदौड़ करने से आपको बचना चाहिए। धन को लेकर दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। आलस्य में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं।

कर्क

आज अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे। कारोबारी यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा। दूसरों की बातों में आकर अपना समय बर्बाद न करें। रचनात्मक गतिविधियों में सुखद समय बीतेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

सिंह

आज आपके विनम्र व्यवहार से विपरीत लिंगी लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे छात्रों को जॉब मिल सकती है। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को कारोबार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या

आज बेरोजगार लोगों को नई जॉब मिल सकती है। किसी मांगलिक उत्सव में आप सम्मिलित होंगे। आपके कारोबार में निवेश करने के लिए बाहरी निवेशक आ सकते हैं। रुके हुए कार्य दोबारा से शुरू होंगे। छात्र पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

तुला

आज नजदीकी लोगों के साथ आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। आज आपको धैर्य और संयम के साथ अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। दूसरों की सलाह पर ज्यादा ध्यान न दें। यदि किसी से प्रेम निवेदन करना चाहते हैं तो आज इससे बचें।

वृश्चिक

आज कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति दी जा सकती है। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। जीवनसाथी और बच्चों से आपको प्रेम और सम्मान दोनों ही प्राप्त होगा। आपके विचारों से लोग शीघ्र प्रभावित होंगे। सरकारी मामलों में आपको सफलता मिलेगी।

धनु

आज कच्चे माल के व्यापार में बेहतरीन धन लाभ हो सकता है। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे। सहकर्मियों की तुलना में आपका प्रदर्शन विशेष और उत्कृष्ठ हो सकता है। किसी बहूमूल्य वस्तु को खरीद सकते हैं।

मकर

आज निजी समस्याओं का निराकरण होगा। कुछ कठिन काम आसानी से अचानक बनने से मन प्रसन्न होगा। गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

कुंभ

आप दूसरों के भले की सोचेंगे। लेकिन लोग आपका एहसान नहीं मानेंगे। पारिवारिक आयोजन किसी कारणवश टल सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। किसी के उकसावे में आकर काम न करें। अन्य दिनों की अपेक्षा दिन कुछ कमजोर रहेगा।

मीन

आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें। भोग-विलास का भरपूर आनन्द उठायेंगे। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। व्यवसाय में सारी परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।