आज का राशिफल | 2 दिसंबर, 2021

आज का राशिफल | 2 दिसंबर, 2021

मेष राशि आज मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मैनेजमेंट संबंधी कार्यों से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ मिलेगा। पारिवारिक तनाव दूर होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। वृष राशि आज आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। दैनिक वेतन भोगियों की आय में वृद्धि हो सकती है। शत्रु …

मेष राशि

आज मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मैनेजमेंट संबंधी कार्यों से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ मिलेगा। पारिवारिक तनाव दूर होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।

वृष राशि

आज आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। दैनिक वेतन भोगियों की आय में वृद्धि हो सकती है। शत्रु पक्ष आपका नुकसान पहुंचाने को लेकर तत्पर रहेगा। जीवनसाथी के साथ चर्चा करने से काफी समस्याओं का समाधान हो जायेगा। शारीरिक बाधा का निवारण होगा।

मिथुन राशि

आज प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। लेकिन शाम के समय आप मनोरंजन में बिताएंंगे। कार्यक्षेत्र में नए मित्र बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी रखें। आपकी लापरवाही बड़ी परेशानी को आमंत्रण दे सकती है।

कर्क राशि

आज विरोधी आपकी छवि को बिगाड़ने में लगे रहेंगे। कुसंगति से आपको बचना चाहिए। नई कार्ययोजना बनाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है। रक्तचाप के रोगियों को तनाव से बचना चाहिए।

सिंह राशि

आज किसी महत्वपूर्ण मीटिंग को लेकर योजना बना सकते हैं। फाइनेंस को लेकर समस्या का समाधान हो जायेगा। आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिए काफी बेहतरीन है। आपके सामने करियर के कई विकल्प सामने आयेंगे।

कन्या राशि

आज आपका खोया हुआ आत्मविश्वास जागृत होगा। नई विधा सीखने के लिए तत्पर रहेंगे। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दिन भर की थकान दूर होगी। दूसरों के मामले में अपनी सलाह सोच-समझकर दें। ऑफिस में आलस्य का अनुभव करेंगे।

तुला राशि

आज आप कार्यक्षेत्र में अपने संसाधनों का सार्थक सदुपयोग करने के कारण आपको लाभ मिलेगा। आप आज किताबें पढ़ने और मूवीज आदि को भी समय देंगे। दिन की शुरुआत में काम की अधिकता रहेगी। बच्चे अपने करियर को लेकर थोड़े कनफ्यूज हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज अनावश्यक विवादों से दूर रहें। विदेश में रहने वाले लोगों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। अपने नकारात्मक पक्ष को समझे और उसे नियंत्रित करने का प्रयास करें। बिना मांगी सलाह देने के कारण अपमानित होना पड़ सकता है।

धनु राशि

आज अपने काम को काफी परफेक्शन के साथ अंजाम देंगे। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द लेंगे। घर की साज-सजावट का पूरा ध्यान रखेंगे। कारोबार में बड़ा लाभ मिलने की संभावना बन रही है। पैतृक व्यवसाय कर रहे लोगों की आमदनी बढ़ेगी।

मकर राशि

आज अपनी योग्यता के अनुरूप काम करके आत्मसंतुष्टि का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन दूर होगी। आपके काम में स्थिरता रहेगी। व्यवसायिक यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। रिटेल कारोबार में तेजी का माहौल रहेगा।

कुंभ राशि

आज छोटी-छोटी बातों पर त्वरित प्रतिक्रिया आपकी छवि के लिए नुकसानदेह हो सकती है। जॉब में आपको ट्रांसफर के मौके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षित रहेंगे। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं।

मीन राशि

आज आप अपनी इच्छाओं को दूसरों पर लादने का प्रयास न करें। आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। जिसके कारण आपका मूड ऑफ हो सकता है। चापलूस लोगों से दूरी बनाकर रखें।