चूहे मारने के लिए टमाटर पर लगाया जहर, खुद मैगी में डालकर खा लिया, हुई मौत

चूहे मारने के लिए टमाटर पर लगाया जहर, खुद मैगी में डालकर खा लिया, हुई मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, मुंबई में गलती से ज़हर लगा टमाटर मैगी में डालकर खाने से हाल ही में 35-वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने चूहों को मारने के लिए टमाटर पर …

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, मुंबई में गलती से ज़हर लगा टमाटर मैगी में डालकर खाने से हाल ही में 35-वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने चूहों को मारने के लिए टमाटर पर जहर का लेप लगा रखा था। बकौल पुलिस, घटना के समय घर पर कोई नहीं था और बाद में तबीयत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल पहुंचाया गया था।

क्या है मामला ?
दरअसल, मुंबई के मलाड इलाके में रहने वाली 36 वर्षीय महिला रेखा देवी निषाद मार्वे रोड पर पास्कल बाड़ी में अपने पति और देवर के साथ रहती थी। मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में बताया था कि 20 जुलाई को उसका पति और देवर काम पर चले गए थे। इस दौरान उसे भूख लगी और उसने झटपट तैयार होने वाली मैगी बना ली। लेकिन, उससे गलती ये हो गई कि उसने अपनी मैगी में वो टमाटर डाल दिया जिस पर उसने जहर लगाकर चूहों को मारने के लिए रखा था। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई।

वहीं तबीयत ज्यादा खराब होने पर रेखा के पति उसे शताब्दी अस्पताल में ले गए। यहां करीब एक हफ्ते तक उसका अस्पताल में इलाज चला लेकिन महिला की मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक, मलवानी पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर शेखर भालेराव ने बताया कि महिला के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों ने वहा जाकर उसके बयान दर्ज किए थे. महिला किसी भी तरह की अन्य गड़बड़ी के बारे में कुछ नहीं बताया। परिजनों ने भी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जिसके बाद हादसे में मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें : एशिया की सबसे अमीर महिला बनीं सावित्री जिंदल, चीन को पछाड़ा