पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार की कड़ी तोड़ लाभार्थियों तक पहुंचाया 34 हजार करोड़ : केशव मौर्य

पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार की कड़ी तोड़ लाभार्थियों तक पहुंचाया 34 हजार करोड़ : केशव मौर्य

बांदा, अमृत विचार। लोकसभा की अधिसूचना जारी होते ही जहां जिले की सियासत का पारा चढ़ने लगा है। वहीं राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं की आमदरफ्त भी शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार की कड़ी को तोड़कर 34 हजार करोड़ रुपए सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाने का काम किया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक मतदान कराने का प्रयास करें और भाजपा उम्मीदवार को जिताकर तीसरी बार देश में पीएम मोदी की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनाने का काम करें। 

रविवार को बिसंडा कस्बा स्थित आदर्श इंटर कालेज परिसर में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र की मोदी सरकार के दोनों कार्यकाल की विभिन्न उपलब्धियांे का बखान किया।

कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में भारत का डंका समूचे विश्व में बज रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार मौजूदा सांसद आरके सिंह पटेल के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराकर देश मंे तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का काम करें। पीएम मोदी की अगुवाई में घर-घर स्वच्छ जल, आयुष्मान कार्ड से पांच लाख तक का मुफ्त इलाज, गरीब परिवारों को मूलभूत सुविधाआें का लाभ मिल रहा है।

3

उन्होंने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों के खोखले वादों का कोई आधार नहीं है। गुंडाराज, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण जैसी नीतियों का पोषण करने वाले दलों की मंशा को देश की जनता जान चुकी है और हर चुनाव में विरोधियों को पटखनी देकर भाजपा को जीत का आशीर्वाद दे रही है।

कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में धारा 370 हटाई गई, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कराया गया, इसके साथ ही जनता के बीच किए गए सभी वादों को पूरा करके दिखाया गया है। बताया कि पीएम मोदी ने उन्हें जिले की जनता को प्रणाम कहने और पिछली बार मिले मतों में 370 वोट जोड़कर भाजपा को प्रत्येक बूथ जिताने का संदेश देने के लिए भेजा है। भाजपा के उम्मीदवार सांसद आरके सिंह पटेल ने मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए प्रत्येक बूथ में कमल खिलाने को जनता का आह्वान किया।

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किसानों को देश की आत्मा बताया। कहा कि हमारे गांवों में भारत की आत्मा बसती है।  जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि पूर्व सरकारों में योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी। नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने राष्ट्र के विकास व सुरक्षा के लिए तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का अाह्वान किया। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय सिंह और संचालन जिला महामंत्री अखिलेशनाथ दीक्षित ने किया।  

कार्यकर्ताओं ने किया डिप्टी सीएम का जोरदार स्वागत बिसंडा कस्बे के आदर्श इंटर कालेज मंे बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने आए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नरैनी विधायक ओममणि वर्मा की अगुवाई में मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष डा.धर्मेंद्र त्रिपाठी, प्रकाश नारायण तिवारी नीलू आदि कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम काे भारी भरकम माला पहना कर स्वागत किया।

वहीं सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने डिप्टी सीएम को स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल यादव, लोकसभा प्रभारी बृजकिशोर गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, ब्लाक प्रमुख बड़ोखर स्वर्ण सिंह सोनू, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें -सुलतानपुर: खारा के जंगल में लगी आग, काफी नुकसान, साधु की कुटिया भी जली