उन्नाव: संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक सवार युवक को लगी गोली, हालत गंभीर

उन्नाव: संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक सवार युवक को लगी गोली, हालत गंभीर

उन्नाव। कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित केंद्रीय विद्यालय के सामने बाइक सवार युवकों पर पीछे से किसे ने गोली मार दी। जिससे पीछे बैठा युवक घायल होकर गिर गया। उसके साथी ने आनन-फानन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसे गंभीर बता कर कानपुर रेफर कर दिया गया। हलांकि पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार …

उन्नाव। कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित केंद्रीय विद्यालय के सामने बाइक सवार युवकों पर पीछे से किसे ने गोली मार दी। जिससे पीछे बैठा युवक घायल होकर गिर गया। उसके साथी ने आनन-फानन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसे गंभीर बता कर कानपुर रेफर कर दिया गया।

हलांकि पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। माखी थाना क्षेत्र के गांव परेंदा निवासी विशाल विमल (25) पुत्र महादेव अपने साथी अभिमन्यु के साथ बाइक से लखनऊ की ओर जा रहा था। अभी वह दही थाना क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय के सामने पहुंचा ही था कि पीछे से अज्ञात लोगों ने उस पर फायर झोंक दी। गोली विशाल के दाएं कंधे में जा लगी जिससे वह वहीं गिर गया। साथी अभिमन्यू ने उसे आनन फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर आशीष सक्सेना ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत देख उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया। साथी अभिमन्यु ने घटना के संबंध में बताने से इनकार किया। हलांकि इस संबंध में दही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह से हुई बातचीत में उन्होंने घटना की जानकारी से इंकार किया। उनका कहना है कि घटना पुरवा मोड़ के पास की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-सुल्तानपुर: बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, बुआ की लूटी चेन