भू कानून और रोजगार के मुद्दे पर जनता के बीच जाएंगे यूकेडी कार्यकर्ता, कोटाबाग में बनाई रणनीति

भू कानून और रोजगार के मुद्दे पर जनता के बीच जाएंगे यूकेडी कार्यकर्ता, कोटाबाग में बनाई रणनीति

अमृत विचार, हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को कालाढूंगी विधानसभा के रुड़की कोटाबाग क्षेत्र में यूकेडी के युवा प्रकोष्ठ के शाखा कार्यालय का उद्घाटन केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी ने किया। इस दौरान चुनाव की रणनीति और दल की नीतियों को आम जन तक पहुंचाने …

अमृत विचार, हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को कालाढूंगी विधानसभा के रुड़की कोटाबाग क्षेत्र में यूकेडी के युवा प्रकोष्ठ के शाखा कार्यालय का उद्घाटन केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी ने किया। इस दौरान चुनाव की रणनीति और दल की नीतियों को आम जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

जिलाध्यक्ष अशोक बोहरा ने कहा कि मूल निवास भू कानून, रोजगार और पलायन जैसे मुद्दों को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी ने दावा किया कि जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है, इस बार उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर करेगा। केंद्रीय सचिव युवा प्रकोष्ठ उत्तम सिंह ने कहा कि युवाओं का रुझान तेजी से उत्तराखंड क्रांति दल की ओर हो रहा है। इस मौके पर नीरज पालीवाल, महेंद्र सिंह बिष्ट, गौरव पंत, रविंद्र कुमार आदि थे।

कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर मौजूद वरिष्ठ यूकेडी नेता भुवन चंद्र जोशी, युवा नेता अशोक बोहरा, उत्तम सिंह।

ताजा समाचार