IND-W vs SL-W: श्रीलंका ने लिया गेंदबाजी का फैसला, भारत श्रृंखला में 2.0 से आगे

IND-W vs SL-W: श्रीलंका ने लिया गेंदबाजी का फैसला, भारत श्रृंखला में 2.0 से आगे

पल्लीकल। श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत श्रृंखला में 2.0 से आगे है।  इससे पहले भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भी 2-1 से जीती थी। नई पूर्णकालिक कप्तान हरमनप्रीत मौजूदा श्रृंखला में भारत के लिए सबसे अधिक …

पल्लीकल। श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत श्रृंखला में 2.0 से आगे है।  इससे पहले भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भी 2-1 से जीती थी।

नई पूर्णकालिक कप्तान हरमनप्रीत मौजूदा श्रृंखला में भारत के लिए सबसे अधिक निरंतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी रही हैं। इस आलराउंडर ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और उनकी पारी कई मौकों पर दोनों टीम के बीच का अंतर साबित हुई। टी20 में धीमी पिचों पर भारतीय स्पिनरों ने दबदबा बनाया लेकिन एकदिवसीय श्रृंखला में तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने छाप छोड़ी जो दूसरे वनडे में करियर के सर्वश्रेष्ठ 28 रन पर चार विकेट सहित सात विकेट चटका चुकी हैं।

टीम इस प्रकार हैं

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, एस मेघना, दीप्ति शर्मा, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, सिमरन बहादुर, ऋचा घोष, पूजा वस्त्रकार, मेघना सिंह, रेणुका सिंह, तानिया भाटिया और हरलीन देओल।

श्रीलंका: चामरी अटापट्टू (कप्तान), निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, विशमी गुणरत्ने, अमा कंचना, हंसिमा करुणारत्ने, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, हर्षिता समरविक्रम, हसिनी परेरा, उदेशिका प्रबोधनी, ओशादी रणसिंघे, इनोका रणवीरा, सत्य संदीपनी, अनुष्का संजीवनी, मालशा शेहानी, थारिका सेवंडी।