पापा शक्ति कपूर के साथ श्रद्धा कपूर करना चाहती हैं कॉमेडी फिल्म, इस फिल्म में आएंगी नजर

पापा शक्ति कपूर के साथ श्रद्धा कपूर करना चाहती हैं कॉमेडी फिल्म, इस फिल्म में आएंगी नजर

मुंबई। बॉलीवुड की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब रही हैं। श्रद्धा को उनके फैन एक बार फिर उन्हें बड़े पर्दे पर देखने को बेताब हैं। आपको बतादें की श्रद्धा कपूर जल्दी ही लव रंजन (Luv Ranjan) की फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगीं। कई बड़े …

मुंबई। बॉलीवुड की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब रही हैं। श्रद्धा को उनके फैन एक बार फिर उन्हें बड़े पर्दे पर देखने को बेताब हैं। आपको बतादें की श्रद्धा कपूर जल्दी ही लव रंजन (Luv Ranjan) की फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगीं। कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकीं है श्रद्धा कपूर मगर इस बार अब अपने पिता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) के साथ काम करने की इच्छा रख रही है।

एक बातचीत में श्रद्धा कपूर ने अपनी इच्छा जाहिर किया है। एक्ट्रेस ने अपने पिता और दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर के साथ काम करने के बारे में बात की है। श्रद्धा ने यह भी कहा कि वह अपने पिता के साथ एक कॉमेडी फिल्म करना चाहती हैं। फिल्म को लेकर श्रद्धा कपूर कहती हैं- ‘वह हमें घर में लगातार हंसाते रहते हैं। उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना बहुत ही शानदार होगा।” हालांकि, इससे पहले श्रद्धा कपूर अपने पिता शक्ति कपूर के साथ काम कर चुकी हैं शक्ति कपूर ने 2010 में अपनी बेटी श्रद्धा कपूर की पहली फिल्म ‘तीन पत्ती’ में एक डेब्यु किया था।

श्रद्धा आगे कहती हैं- ‘उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है। घर पर एक व्यक्ति के रूप में और बड़े पर्दे पर एक एक्टर के रूप में उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है। मुझे उम्मीद है कि मैं जल्दी ही उनके साथ काम करूंगी’।

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के काम की बात करें तो श्रद्धा कपूर आखिरी बार ‘बागी 3’ में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई थीं। अब श्रद्धा कपूर लव रंजन की अन टाइटल्ड फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगीं। इसके अलावा वह ‘चालबाज इन लंदन’ में नजर आएंगी, जो कि 1989 की चालबाज की रीमेक है।

यह भी पढ़ें-श्रद्धा कपूर का boyfriend रोहन श्रेष्ठ से हुआ ब्रेकअप! 4 साल से कर रहे थे डेट