समाजवादी पार्टी का फाइनल जवाब ! शिवपाल जी आप आजाद हैं, जहां जाना चाहें वहां जाएं
लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी (सपा) ने आख़िरकार शनिवार को अपना रुख साफ़ कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पत्र साझा किया। जिसमें लिखा है कि शिवपाल यादव जी अगर आपको लगता है कि आपको कहीं और ज्यादा सम्मान मिलेगा तो आप वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं। मैं …
लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी (सपा) ने आख़िरकार शनिवार को अपना रुख साफ़ कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पत्र साझा किया। जिसमें लिखा है कि शिवपाल यादव जी अगर आपको लगता है कि आपको कहीं और ज्यादा सम्मान मिलेगा तो आप वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं।
मैं वैसे तो सदैव से ही स्वतंत्र था, लेकिन समाजवादी पार्टी द्वारा पत्र जारी कर मुझे औपचारिक स्वतंत्रता देने हेतु सहृदय धन्यवाद।
राजनीतिक यात्रा में सिद्धांतों एवं सम्मान से समझौता अस्वीकार्य है।
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) July 23, 2022
सपा का मूल चरित्र ऐसा ही रहा है। जिसका भी हाथ पकड़ा उसका हाथ झटक भी दिया है। पहले कांग्रेस बसपा और अब शिवपाल और राजभर।
जिसने अपने पिता को गच्चा दिया हो वह अपने सहयोगियों के साथ कैसे रह सकता है@yadavakhilesh@oprajbhar @shivpalsinghyad @samajwadiparty pic.twitter.com/yuZF0NASes— Rakesh Tripathi (@rakeshbjpup) July 23, 2022
बता दें कि शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के विधायक, यूपी के पूर्व सीएम व सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष हैं। बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रसपा के अध्यक्ष और चाचा शिवपाल यादव से मुलाकात की थी और गठबंधन किया था।
शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव पर सम्मान ना देने का आरोप लगाया था। अब सपा ने चाचा को शिवपाल लिखकर जवाब दिया है। इसके बाद से राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
शिवपाल सिंह यादव ने राष्ट्रपति चुनाव में सपा की ओर से हुई क्रॉस वोटिंग पर दावा किया था कि वह उनकी चिट्ठी के कारण हुआ है। उन्होंने दावा किया था कि उनकी चिट्ठी के असर के कारण सच्चे समाजवादियों ने यशवंत सिन्हा की जगह द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया था।
ये भी पढ़ें : फुल एक्शन मोड में अखिलेश यादव, 6 मिनट में ही चाचा शिवपाल के बाद राजभर को दिया फाइनल अल्टीमेटम
सपा अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी आप पिछड़े वर्ग के किसी भी नेता के बढ़ते क़द को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं. आप चाहते हैं, OBC का कोई दूसरा बड़ा नेता न हो, आप पिछड़ों के विरोधी हैं. जब आप CM थे तब OBC के किस नेता को डिप्टी CM बनाया ?
पिछड़ों का विश्वास @narendramodi जी के साथ !
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) July 23, 2022
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 23, 2022