Russia Ukraine War : यूक्रेन से 22,000 लोगों को सुरक्षित रूस पहुंचाया गया

Russia Ukraine War : यूक्रेन से 22,000 लोगों को सुरक्षित रूस पहुंचाया गया

मॉस्को। यूक्रेन व इसके डोनेत्स्क और लुहान्स्क के कई खतरनाक क्षेत्रों से पिछले 24 घंटे में करीब 22,000 लोगों को सुरक्षित रूस पहुंचाया गया है। रूस के राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के कर्नल जनरल व यूक्रेन में मानवीय प्रतिक्रिया के लिए रूसी संघ के अंतर-विभागीय समन्वय मुख्यालय का नेतृत्व करने वाले मिखाइल मिज़िंत्सेव ने इसकी …

मॉस्को। यूक्रेन व इसके डोनेत्स्क और लुहान्स्क के कई खतरनाक क्षेत्रों से पिछले 24 घंटे में करीब 22,000 लोगों को सुरक्षित रूस पहुंचाया गया है। रूस के राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के कर्नल जनरल व यूक्रेन में मानवीय प्रतिक्रिया के लिए रूसी संघ के अंतर-विभागीय समन्वय मुख्यालय का नेतृत्व करने वाले मिखाइल मिज़िंत्सेव ने इसकी जानकारी दी है।

कर्नल जनरल ने एक ब्रीफिंग में कहा, ”पिछले 24 घंटे में यूक्रेनी अधिकारियों की मदद के बिना 2,351 बच्चों सहित 21,999 लोगों को यूक्रेन और डोनबास के खतरनाक क्षेत्रों से रूस ले जाया गया।” उन्होंने कहा, यूक्रेन में जब से रूसी सैन्य अभियान की शुरुआत हुई है तब से लगभग 290,000 बच्चों सहित 18 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित रूस पहुंचाया गया है। यूक्रेन में रूसी विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत 24 फरवरी को हुई।

जी7, नाटो के सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण स्वीकार: जेलेंस्की
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उन्हें जर्मनी में आयोजित हो रहे जी7 शिखर सम्मेलन और मैड्रिड में नाटो (उत्तर अटंलाटिक संधि संगठन) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है, जिसे उन्होंने स्वीकार लिया है। जेलेंस्की ने बुधवार देर रात को ट्वीट करते हुए कहा, ”जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज की तरफ से जी7 शिखर सम्मेलन और नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग की तरफ से नाटो के शिखर सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण मिला है, जिसे मैं पूरे दिल से स्वीकार करता हूं।” द न्यूयॉर्क टाइम्स में पहले प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी नेतृत्व को डर है कि अमेरिका में लाेग यूक्रेन में जारी संघर्ष के प्रति अपनी रूचि खो देंगे और साथ ही इसके लिए यूरोपीय संगठन के एकजुट होने के आसार भी कम हो जाएंगे। सम्मेलनों में जेलेंस्की के शामिल होने से शायद यूक्रेन में मौजूदा स्थिति पर लोगों की रूचि बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें : ग्राहक उत्पाद में खतरनाक पदार्थ होने की चेतावनी नहीं देने पर अमेजन के खिलाफ मुकदमा कर सकेंगे : अदालत