‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ की सक्सेस पर रजनीकांत ने माधवन को किया सम्मानित

‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ की सक्सेस पर रजनीकांत ने माधवन को किया सम्मानित

मुंबई। दक्षिण भारतीय सिनेमा के महानायक रजनीकांत ने ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ की सफलता पर आर माधवन को सम्मानित किया है। यह फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। फिल्म के पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। माधवन ने नांबी नारायणन का किरदार निभाया है। यह पैन इंडिया फिल्म …

मुंबई। दक्षिण भारतीय सिनेमा के महानायक रजनीकांत ने ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ की सफलता पर आर माधवन को सम्मानित किया है। यह फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। फिल्म के पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। माधवन ने नांबी नारायणन का किरदार निभाया है। यह पैन इंडिया फिल्म 6 भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगु, अंग्रेजी, मलयालय और कन्नड़ में रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने माधवन और नंबी नारायण से मुलाकात की। उन्होंने फिल्म की सफलता के बाद माधवन और नंबी नारायण को सम्मानित किया।

आर माधवन ने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। पहले वीडियो में रजनीकांत माधवन को शॉल ओढ़ाते हैं, जिसके बाद माधवन रजनीकांत के पैर छूते हैं। दूसरे वीडियो में रजनीकांत नंबी नारायण को शॉल ओढ़ाते दिख रहे हैं। इसके बाद, इस मौके की दो खूबसूरत तस्वीरें भी दिखाई गई हैं, जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही हैं। फैंस इस पोस्ट पर कमेंट कर अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।

पढ़ें-काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 30 साल, शेयर किया पोस्ट