रायबरेली: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक कर रही महिला पुलिस

रायबरेली: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक कर रही महिला पुलिस

रायबरेली। जिले के डलमऊ के संकटमोचन घाट परिसर में मिशन शक्ति के तहत महिला व युवतियों को महिला सुरक्षा के लिये चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। महिला सिपाहियों ने उन्हें सुरक्षा व सम्मान एवं स्वाबलंबन के प्रति जागरूक करते हुए कहा गया कि सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के प्रति कई …

रायबरेली। जिले के डलमऊ के संकटमोचन घाट परिसर में मिशन शक्ति के तहत महिला व युवतियों को महिला सुरक्षा के लिये चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। महिला सिपाहियों ने उन्हें सुरक्षा व सम्मान एवं स्वाबलंबन के प्रति जागरूक करते हुए कहा गया कि सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के प्रति कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

जिससे कि उन्हें समाज में बराबर का सम्मान मिल सके। डलमऊ कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि महिला शक्ति के तहत गांव गांव महिला सिपाहियों द्वारा महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।

इन योजनाओं की दी गई सूचना

जन कल्याणकारी योजनाओं में महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न, नशे में मार पीट, छेड़खानी, यौन शोषण, एसिड अटैक, साइबर क्राइम, मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न, बच्चों की तस्करी, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन की विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:-बरेली: महिला पुलिस टीम कर रही अपराध के प्रति जागरूक