दिवाली पर प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने दिखाया इंडियन लुक, देखें तस्वीरें

दिवाली पर प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने दिखाया इंडियन लुक, देखें तस्वीरें

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में हैं। दिवाली के मौके पर उनका इंडियन लुक फैंस को काफी भा रहा है।  प्रियंका चोपड़ा निक जोनास दिवाली के अवसर पर लॉस एंजिल्स में अपने घर पर लक्ष्मी पूजा की। प्रियंका ने पूजा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने पीले रंग की …

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में हैं। दिवाली के मौके पर उनका इंडियन लुक फैंस को काफी भा रहा है।  प्रियंका चोपड़ा निक जोनास दिवाली के अवसर पर लॉस एंजिल्स में अपने घर पर लक्ष्मी पूजा की। प्रियंका ने पूजा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Image

जिसमें उन्होंने पीले रंग की साड़ी कैरी की है। आपको बता दें कि ये  त्योहार उनके लिए भी बेहद खास है, क्योंकि प्रियंका ने लॉस एंजेलिस में अपने नए घर पर पति निक जोनस के साथ पहली दिवाली सेलिब्रेट कर रही हैं।

Image

उन्होंने कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें उनके लग्जरी घर की कुछ झलकियां दिखाई दे रही हैं।

Image

प्रियंका ने फोटोज के कैप्शन में लिखा है- ‘हमारे पहले घर में एक साथ हमारी पहली दीवाली।

Image

ये हमेशा खास रहेगी। इस शाम को इतना खास बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। तुम मेरे फरिश्ते हो।’

Image

अभिनेत्री ने आगे लिखा- ‘उन सभी लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने हमारे घर और मेरी संस्कृति को न केवल पोशाक पहनकर, बल्कि रात सेलिब्रेट कर सम्मानित किया।

Image

आपने मुझे ऐसा महसूस कराया कि मैं घर वापस आ गई हूं। और सबसे अच्छे पति और साथी निक जोनस के लिए, आप वही हैं, जिनके सपने बुनते हैं। आई लव यू। मेरा दिल बहुत आभारी और भरा हुआ है।’

Image

इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली से पहले अपने दोस्तों के लिए प्री दिवाली बैश का आयोजन भी किया था।

इसमें वह खूब नाचती गाती और जश्न मनाती नजर आ रही है।