पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद के निधन पर जताया शोक

पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत और यूएई के संबंध समृद्ध हुए। नाह्यान का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 73 साल के थे। शेख …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत और यूएई के संबंध समृद्ध हुए। नाह्यान का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 73 साल के थे।

शेख खलीफा तीन नवंबर 2004 से यूएई के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में सेवाएं दे रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘शेख खलीफा बिन जायद के निधन की सूचना से गहरा दुख पहुंचा है। वह एक महान व दूरदर्शी राजनेता थे, जिनके अधीन भारत और यूएई के संबंध समृद्ध हुए।

दुख की इस घड़ी में भारत के लोगों की संवेदनाएं यूएई के लोगों के साथ है।’’ वर्ष 1948 में जन्मे शेख खलीफा यूएई के दूसरे राष्ट्रपति और अबू धाबी अमीरात के 16वें शासक थे। वह यूएई के पहले राष्ट्रपति शेख जायद के सबसे बड़े बेटे थे।

इसे भी पढ़ें- धारा-370 हटाने के बाद भी कश्मीरी पंडित सुरक्षित नहीं, सरकार उठाए कठोर कदम- राउत 

ताजा समाचार

Loksabha election 2024: यूपी में दोपहर 1 बजे तक 35.73 प्रतिशत हुआ मतदान, अमरोहा में पड़े 40.67 फीसदी वोट 
अयोध्या: पांच दिनों से 38 और 40 डिग्री के बीच है तापमान, आग बरसा रहा सूरज
Farrukhabad: भावरे पड़ते समय जनातियों और बारातियों में जमकर मारपीट...पथराव, पुलिस ने आठ को हिरासत में लिया
अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति की पुलिस कार्रवाई में गोली लगने से मौत, जानिए पूरा मामला?
Farrukhabad: शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला एआरपी...पांच दिन पहले की घटना, विभाग दबाए रहा मामला
लखनऊ पूर्वी विधानसभा से BJP प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव नामांकन करने पहुंचे कलेक्ट्रेट, वित्त मंत्री और महापौर सहित कई नेता रहे साथ