मुंबई: राकपां ने की भाजपा नेता पर हमला करने वाले की तलाशी की मांग

मुंबई। महाराष्ट्र राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(रांकपा) के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता विनायक आंबेकर पर हमला करने वाले व्यक्ति की तलाशी और उसकी गिरफ्तारी की मांग की। तापसे ने कहा कि आंबेकर पर अज्ञात लोगों ने हमला किया था लेकिन भाजपा के कुछ नेताओं ने हमलावर को रांकपा से …
मुंबई। महाराष्ट्र राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(रांकपा) के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता विनायक आंबेकर पर हमला करने वाले व्यक्ति की तलाशी और उसकी गिरफ्तारी की मांग की। तापसे ने कहा कि आंबेकर पर अज्ञात लोगों ने हमला किया था लेकिन भाजपा के कुछ नेताओं ने हमलावर को रांकपा से जुड़े होने का आरोप लगाया है। रांकपा ने हालांकि, आंबेकर पर हमला करने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू करने की मांग की है।
उन्होंने कहा, कई बार भाजपा के ट्रोल्स ने निम्न स्तर की भाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर पवार परिवार के एक व्यक्ति के बारे में पोस्ट बना लेते हैं। हालांकि, हम इन सभी से संयम से निपटते हैं। यह अपने आप में पवार की सीख है। उन्होंने कहा कि राकपां माहात्मा गांधी की पार्टी है और यह सच और अहिंसा के नियमों पर आधारित है।
यह भी पढ़ें- रतलाम: शादी का झांसा देकर दलित महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार