मुरादाबाद: पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत

मुरादाबाद: पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत

मुरादाबाद, अमृत विचार। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के क्रम में गुरुवार को नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) के सहयोग से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व जिलाधिकारी, जिला जज, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया। तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट से शुरु होकर ताड़ीखाना चौक, कपूर कंपनी, रेलवे स्टेशन, …

मुरादाबाद, अमृत विचार। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के क्रम में गुरुवार को नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) के सहयोग से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व जिलाधिकारी, जिला जज, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया।

तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट से शुरु होकर ताड़ीखाना चौक, कपूर कंपनी, रेलवे स्टेशन, इंपीरियल तिराहा, बुध बाजार टाउन हॉल होते हुए एकता द्वार गांधी पार्क कंपनी बाग में पूरी हुई। तिरंगा यात्रा का स्वागत इंपीरियल तिराहे पर नागरिक सुरक्षा कोर सिविल डिफेंस पोस्ट कोठीवाल नगर की ओर से पुष्प वर्षा कर किया गया।

नागरिक सुरक्षा कोर सिविल डिफेंस पोस्ट कोठीवाल नगर के आरक्षित पोस्ट वार्डन शाकिर हुसैन, पोस्ट वार्डन एडवोकेट विपुल अग्रवाल, डिप्टी पोस्ट वार्डन नदीम प्रधान, सेक्टर वार्डन नकीम अहमद और नितिन जैन ने भी रास्ते में तिरंगा यात्रा का फूलों से स्वागत किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष के साथ रैली में शामिल लोगों ने माहौल को देशभक्ति के रंग से सराबोर कर दिया। शहीद स्मारक पर सभी लोगों ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

ये भी पढ़ें:- बाराबंकी: बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर किया लोगों को जागरूक

ताजा समाचार

सरकार की गलत नीतियों से देश का हर नागरिक त्रस्त :अरविन्द सिंह गोप
PM Modi In Etawah: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. राम शंकर कठेरिया के समर्थन में कर रहे जनसभा...मंच पर CM Yogi भी मौजूद
संजय राउत का आरोप, प्रधानमंत्री मोदी भगवान राम के नाम पर वोट मांगेंगे...लेकिन विकास और महंगाई पर नहीं बोलेंगे
गुजरात में लोकसभा चुनाव लड़ रहे 35 मुस्लिम उम्मीदवारों में से कांग्रेस ने एक को भी टिकट नहीं दिया
UPSSSC Recruitment 2024: बंपर वैकेंसी के लिए खुल गया रजिस्ट्रेशन लिंक, ऐसे करें आवेदन
प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद के लिए मैं उनकी आभारी हूं : राजग की सबसे युवा उम्मीदवार शांभवी चौधरी