मुरादाबाद: फर्म कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

मुरादाबाद: फर्म कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में फर्म कर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नवीन नगर का है। यहां …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में फर्म कर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नवीन नगर का है। यहां रहने वाला 39 वर्षीय रोहित निजी फर्म में काम करता था। उसके परिवार में पत्नी शुभि और दो बच्चे आठ वर्षीय देव तथा डेढ़ साल की दिशा है। वह रात को काम से लौटा था। इसके बाद वह पहली मंजिल पर बने कमरे के बरामदे में सो गया। पास में ही दूसरी चारपाई पर सो रही पत्नी की दो बजे आंख खुली तो पति चारपाई नहीं था।

उसने कमरे में देखा तो चीख निकल गई। रोहित का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ था। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया।

ये भी पढ़ें:- बरेली: सीबीगंज के सनईया रानी मेवा कुंवर गांव में मिला नवजात बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस

ताजा समाचार

IPL 2024 : टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के चयन से पहले लखनऊ और मुंबई के मुकाबले में नजरें केएल राहुल पर 
उन्नाव: अनियंत्रित ट्रक ने सवारियों से भारी बस मारी में टक्कर, 8 की मौत 22 घायल
'कांग्रेस देश में धर्म आधारित आरक्षण की योजना बना रही है, मैं ऐसा नहीं होने दूंगा', बागलकोट में बोले पीएम मोदी
देहरादून: भीषण आग से स्वाहा हुईं 22 झोपड़ियां, मजदूरों के तांबा जलाने से हुआ हादसा
मुरादाबाद : हाईवे पर कार में लगी अचानक आग, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान...देखें VIDEO
शाहजहांपुर: साले के तिलक में जा रहे शिक्षक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, परिवार मे मचा कोहराम