मुरादाबाद: जेई की गैर इरादतन हत्या का आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

अमृत विचार, मुरादाबाद। रुपये के लेनदेन के विवाद में जल निगम के एक जेई को पीट कर मार डालने के आरोपी दंपत्ति को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सिविल लाइंस पुलिस ने गोरखपुर के मूल निवासी दंपत्ति को कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिए गए। यह भी पढ़ें- मुरादाबाद …

अमृत विचार, मुरादाबाद। रुपये के लेनदेन के विवाद में जल निगम के एक जेई को पीट कर मार डालने के आरोपी दंपत्ति को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सिविल लाइंस पुलिस ने गोरखपुर के मूल निवासी दंपत्ति को कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिए गए।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद : पारदर्शिता के साथ कराएं धान खरीद, डीएम ने बैठक में दिए निर्देश

सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह के मुताबिक मूलरूप से गोरखुपर के शाहपुर थाना क्षेत्र में राधाकृष्ण साधना मंदिर गीता वाटिका के निवासी जाह्नवी प्रसाद शर्मा व उनकी पत्नी रेखा देवी पत्नी रामगंगा विहार फेज-दो में रहते हैं। दंपत्ति के साथ उनके घर में जल निगम के जेई दिनेश कुमार वर्मा भी निवास करते थे।

दंपत्ति व जेई के बीच एक माह पूर्व सात अक्टूबर को रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। जेई के पुत्र भास्कर वर्मा का आरोप है कि उसके पिता ने गोरखपुर के दंपत्ति को मकान खरीदने में आर्थिक मदद की। आर्थिक मदद के लिए जेई ने जीपीएफ से लोन लिया था। उधार की रकम वापस करने से दंपत्ति ने इन्कार कर दिया।

इसको लेकर सात अक्टूबर को दंपत्ति व जेई के बीच विवाद हो गया। मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल जेई ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी दंपत्ति के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दंपत्ति कोर्ट में पेश किए गए। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: दायित्वों से खिलवाड़ पर नपे करनपुर चौकी प्रभारी