मेरठ: 51 साल की महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म, अस्पताल में खुशी का माहौल

मेरठ: 51 साल की महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म, अस्पताल में खुशी का माहौल

मेरठ। जिले के मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में 51 साल की एक महिला ने एकसाथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। तीनो बच्चों में से पहला लड़का 2 किलो का है, जो मां को सौंप दिया गया है। वहीं दूसरा लड़का 1.9 किलो और तीसरी लड़की 1.5 किलो की है, जिन्हें अभी NICU में रखा …

मेरठ। जिले के मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में 51 साल की एक महिला ने एकसाथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। तीनो बच्चों में से पहला लड़का 2 किलो का है, जो मां को सौंप दिया गया है। वहीं दूसरा लड़का 1.9 किलो और तीसरी लड़की 1.5 किलो की है, जिन्हें अभी NICU में रखा गया है। डॉ के अनुसार, दोनों ही स्वस्थ हैं और जल्द ही उन्हें उनकी मां को दे दिया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. वीडी पांडेय ने बताया कि 51 वर्षीय नैना मेरठ स्थित दुर्गा नगर की निवासी हैं। उनके पति का नाम रॉबिन सक्सेना है। नैना 8 माह 3 सप्ताह (कुल-35 सप्ताह) से गर्भवती थीं। उनका इलाज स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की आचार्य डॉ. अरुणा वर्मा कर रही थीं। डॉ अरुणा और उनकी टीम की डॉ. राघवी, डॉ. प्रतिष्ठा ने सफल आपरेशन किया। प्रधानाचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने डॉ अरुणा एवं उनकी टीम को सफल ऑपरेशन के लिए धन्यवाद दिया है।

शहर के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में एक साथ तीन बच्चों के जन्म से खुशी का माहौल है। डॉ का कहना है कि ऐसे केसेज़ बहुत कम आते हैं कि एक साथ कोई महिला तीन-तीन बच्चों को जन्म दे।

पढ़ें-आगरा: केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हुआ बड़ा हादसा, टूटा मंच, एक युवक की मौत से मचा कोहराम